फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Entered the house and molested the woman, beat her up when she protested

Amroha News: घर में घुसकर महिला से की छेड़खानी, विरोध पर पिटाई

Thu, 15 May 2025 02:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 15 May 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
Entered the house and molested the woman, beat her up when she protested
नौगांवा सादात (अमरोहा)।
विज्ञापन

घर में घुसकर महिला से छेड़खानी करने और जान से मारने की धमकी देने में पुलिस ने पूर्व बसपा नेता के भाई समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपियों पर महिला से मारपीट करने का भी आरोप है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान ने बताया कि उन्होंने दस दिन पहले अपनी भैंस का सौदा पूर्व बसपा नेता के भाई सैदपुर इम्मा गांव निवासी इरफान उर्फ तुरबत के साथ 85 हजार रुपये में किया था। बतौर बयाना 20 हजार रुपये दे दिए गए थे। 12 मई को किसान घर से बाहर गया था, तभी सैदपुर इम्मा निवासी इरफान, गुड्डू व मखदुमपुर निवासी सुहेल और अज्ञात व्यक्ति उसके घर में घुस आए। सभी हूटर लगी कार से आए थे। वह छोटा हाथी साथ लेकर आए थे। सभी उसकी भैंस को जबरदस्ती छोटा हाथी में लादने लगे।
विज्ञापन

किसान की पत्नी ने विरोध किया तो उसके साथ छेड़खानी की और लाठी-डंडों से मारपीट की। पीड़िता के शोर मचाने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। तभी आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। सीओ अवधभान भदोरिया ने बताया कि मामले में पूर्व के बसपा नेता के भाई इरफान उर्फ तुरबत, गुड्डू, सुहेल और अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed