फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Entered the house and beat up the rape victim, report on brother-in-law

घर में घुसकर दुष्कर्म पीड़ित को पीटा, साले-बहनोई पर रिपोर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Entered the house and beat up the rape victim, report on brother-in-law
जेल में बंद दुष्कर्म के आरोपी के भाई और बहनोई ने पीड़ित युवती पर हमला कर दिया। उसके साथ मारपीट की। मुकदमे में पैरवी करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने साले-बहनोई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती ने देहात थानाक्षेत्र के रामपुर घना गांव निवासी मोहम्मद बाकी के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। सात जनवरी को अदालत में आरोपी की जमानत पर सुनवाई होनी थी। दुष्कर्म पीड़ित का आरोप है कि जेल में बंद बाकी का भाई जुनेद और उसका बहनोई नजार पांच जनवरी को घर में घुस आए और जमानत की सुनवाई के दिन पैरवी नहीं करने के लिए दबाव बनाया। विरोध करने पर दोनों ने उसकी पिटाई की। परिवार के लोगों को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। एसओ सुनील मलिक ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed