{"_id":"65f9f07abfc3377ebb00013c","slug":"engineer-jumped-in-front-of-the-train-saying-mother-i-am-going-to-die-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-115796-2024-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: असिस्टेंट मैनेजर एचआर के इंजीनियर बेटे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: असिस्टेंट मैनेजर एचआर के इंजीनियर बेटे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
विज्ञापन
मां, मैं मरने जा रहा हूं कहकर ट्रेन के आगे कूदा इंजीनियर
गजरौला(अमरोहा)। एक कंपनी के असिस्टेंट मैनेजर एचआर के ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी बेटे अखिल भारद्वाज (32) ने ट्रेन के आगे कूद कर जान दे दी। आत्मघाती कदम उठाने से पहले इंजीनियर ने अपनी मां से फोन पर हुई बात में कहा था कि मां, मैं मरने जा रहा हूं। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने मृतक के मोबाइल की घंटी बजने पर फोन उठाया तो उसकी पहचान हो सकी। शव को जीआरपी चौकी ले जाया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
सादुल्लेपुर रोड की फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी अश्विनी शर्मा औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक निजी कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर एचआर हैं। उनके बेटे अखिल भारद्वाज इसी कंपनी में जॉब करते थे। वह ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी थे। जीआरपी चौकी इंचार्ज श्याम बाबू ने बताया कि मंगलवार की शाम चार बजे उनको सूचना मिली कि रेलवे स्टेशन से कुछ दूर दक्षिण की दिशा में एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया है। वह तुरंत स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे। तब तक अन्य लोग भी एकत्र हो गए थे। मृतक के मोबाइल फोन पर घंटी बज रही थी। उन्होंने फोन उठाकर बात की। फोन मृतक की मां कुमकुम का था। उन्होंने मृतक का नाम अखिल भारद्वाज बताया। उसके पिता का नाम पता बताया।
बताया कि स्थानीय लोगों ने जानकारी दी कि युवक ने दिल्ली की दिशा से मुरादाबाद की तरफ जा रही जनसाधारण एक्सप्रेस ट्रेन के आगे कूद कर जान दी है। उन्होंने शव कब्जे में लेकर चौकी पर पहुंचाया। सूचना मिलने पर मृतक के परिजन, रिश्तेदार, सगे संबंधी पहुंच गए। उनसे जानकारी ली कि मृतक ने यह कदम क्यों उठाया। कोई सही बात नहीं बता सके। सबका बुरा हाल है। जीआरपी चौकी इंचार्ज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
-- -- --
मां से मंदिर जाने को कहकर निकला था अखिल
खुदकुशी करने वाले अखिल भारद्वाज अपने पिता की ही कंपनी में काम करते थे। वह मंगलवार को ड्यूटी पर गए। उनकी जेब में जीआरपी को गेटपास मिला। जिससे यह स्पष्ट हो गया है कि उन्होंने कंपनी में मंगलवार को काम किया था। फोन पर उनकी मां कुमकुम की बात हुई थी। उन्होंने अपनी मां से मंदिर जाने की बात कही थी। इसके बाद मां से कई बार बात हुई। मां से उसने कहा कि मरने जा रहा हूं। जिससे वह चिंतित हो गईं। उसे रोकने के लिए बार-बार फोन करती रहीं। कुछ कर पातीं, इससे पहले ही अखिल भारद्वाज ने मौत को गले लगा लिया।
-- -- --
दो बेटों की मौत से टूट गया परिवार
मूलरूप से गजरौला बस्ती निवासी अश्विनी शर्मा का भरा पूरा परिवार है। वह कई साल पूर्व फ्रेंड्स कॉलोनी में मकान बनाकर रहने लगे। खुद कंपनी में बड़े अधिकारी हैं। बेटे को भी अपने ही साथ लगा लिया। उनके खाते-पीते घर को पांच साल पूर्व किसी की नजर लगी। जब छोटे बेटे के साथ हादसा हो गया। वह कोमा में चला गया। पांच साल बाद भी कोमा से बाहर नहीं आया है। अब अखिल की मौत से परिवार टूट गया है।