फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   engine fail of jan sadharan express, stoped route

जनसाधारण एक्सप्रेस का इंजन फेल, थमीं ट्रेनें

Sun, 15 Apr 2018 01:07 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/अमरोहा। 
ब्यूरो अमर उजाला/अमरोहा।  Updated Sun, 15 Apr 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
engine fail of jan sadharan express, stoped route
train - फोटो : demo pic
सहरसा से चलकर आनंद विहार जा रही जनसाधारण एक्सप्रेस का इंजन शनिवार को फेल हो गया। जिसके चलते यह ट्रेन अमरोहा और काफूरपुर के बीच खड़ी हो गई। ट्रैक बाधित होने से सत्याग्रह एक्सप्रेस को अमरोहा और काशी विश्वनाथ को कैलसा में रोकना पड़ा। करीब डेढ़ घंटा तक ये ट्रेनों खड़ी रहीं।  
विज्ञापन

शनिवार को जनसाधारण एक्सप्रेस आनंद विहार जा रही थी। अमरोहा से निकलते ही काफूरपुर के पास सुबह 8.40 बजे इस ट्रेन का पावर फेल हो गया। जिसके चलते यह गाड़ी जंगल में थम गई। आनन फानन दूसरे इंजन का इंतजाम करने का प्रयास किया गया लेकिन, करीब सवा घंटा की देरी से इंजन ठीक कर दिया गया। इसके बाद ट्रेन को रवाना कर दिया गया। जनसाधारण एक्सप्रेस ट्रेन के थमने से रक्सौल से चलकर आनंद विहार जा रही सत्याग्रह एक्सप्रेस को अमरोहा में रोकना पड़ा। यह ट्रेन भी करीब एक घंटा तक अमरोहा में खड़ी रही। वहीं वाराणसी से चलकर नई दिल्ली जा रही (14257) काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस कैलसा रेलवे स्टेशन पर रोक ली गई। करीब सवा घंटा तक ट्रैक बाधित रहा। तीन ट्रेनों के थमने से यात्रियों को काफी परेशानी हुई। गर्मी और देरी के चलते यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अमरोहा के स्टेशन अधीक्षक सरदार सिंह ने बताया कि जनसाधारण एक्सप्रेस का पावर फेल हो गया था। जिसके चलते दो अन्य ट्रेनों को अमरोहा और कैलसा में रोकना पड़ा। इन ट्रेनों के अलावा किसी दूसरी ट्रेन का समय प्रभावित नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed