{"_id":"6297ca3165c81b310e48484f","slug":"encroachment-removed-from-jcb-amid-protests-fights-jpnagar-news-mbd4300528130","type":"story","status":"publish","title_hn":"विरोध, नोकझोंक के बीच जेसीबी से हटाया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विरोध, नोकझोंक के बीच जेसीबी से हटाया अतिक्रमण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसडीएम सदर के नेतृत्व में नगर पालिका टीम ने पुलिस के साथ नगर के मोहल्ला मंडी चौब तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। जेसीबी से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई कराई गई। जिससे दुकानदारों के साथ स्थानीय लोगों में हड़कंप मचा रहा। इस दौरान अधिकारियों व लोगों के बीच नोकझोंक भी हुई। हालांकि पुलिस ने हंगामा करते लोगों को डांट फटकार कर हटा दिया।
बुधवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान के तय रोस्टर के मुताबिक नगर पालिका टीम ने पुलिस के साथ शहर के मंडी चौब चौराहे से अमरोहा ब्लाक कार्यालय तक अतिक्रमण हटवाया। एसडीएम सदर विजय शंकर के नेतृत्व में मंडी चौब चौराहे पर सड़क के बराबर में नाले पर स्लैब डालकर किए अतिक्रमण के अलावा ब्लाक कार्यालय तक कई जगहों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई से स्थानीय लोगों व दुकानदारों में हड़कंप मचा गया। दुकानदारों के विरोध के बीच हुई नोकझोंक के बाद एसडीएम विजय शंकर मिश्र व सीओ विजय कुमार राणा ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। पालिका ईओ डॉ बृजेश कुमार ने बताया कि शहर में मुनादी करवाकर लोगों से अतिक्रमण हटाने की अपील की गई है। कुछ शहरवासी अनाधिकृत रूप से नगर की सड़कों, नालों, चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर किए गए कब्जे को हटाने के लिए गंभीर नहीं हैं। शासन की मंशा के मुताबिक प्राथमिकता के साथ अवैध कब्जे हटवाए जा रहे हैं। लोगों को चाहिए कि असुविधा से बचने के लिए खुद ही अतिक्रमण हटा लें। अभियान के तहत अतिक्रमणकरियों के खिलाफ जुर्माना, चालान समेत विधिक कार्रवाई की जाएगी।