फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Employees union staged strike at XEN office

Amroha News: कर्मचारी संघ ने एक्सईएन कार्यालय पर दिया धरना

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 Dec 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
Employees union staged strike at XEN office
गजरौला। राज्य विद्युत परिषद प्राविधिक कर्मचारी संघ ने एक्सईएन कार्यालय पर धरना देकर साथी के बहाली सहित अन्य मांग उठाई। कहा कि किसी भी कर्मचारी का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान कर्मचारियों की एक्सईन से नोकझोंक भी हुई। एक्सईन ने जल्द बहाली का आश्वासन दिया। इसके बाद धरना समाप्त किया गया।
विज्ञापन

कर्मचारी संघ के जिला सचिव दिनेश यादव के नेतृत्व में कर्मचारी बृहस्पतिवार की सुबह दस बजे अधिशासी अभियंता कार्यालय पर एकत्र हुए। यहां धरना देकर बैठ गए। धरने पर बैठे कर्मचारियों ने कहा कि कर्मचारियों द्वारा शिविर लगाकर बिल वसूली का काम किया जा रहा है। बुधवार को साथी कर्मचारी अंकुश ने पड़ोस के गांव चौबारा में शिविर लगाया था। वह अपना काम कर रहे थे। इसके बाद भी उनको एक्सईएन ने निलंबित कर दिया। जबकि कार्रवाई से पहले उनको नोटिस देना चाहिए था।
विज्ञापन

इस दौरान उनकी एक्सईन संजीव कुमार से नोकझोंक हुई। एक्सईन ने जल्द बहाली का आश्वासन दिया। जिसके बाद कर्मचारियों ने धरना समाप्त किया। इस मौके पर अंकुश यादव, प्रदीप त्यागी, नरेंद्र सिंह, लाल सिंह, विशाल सक्सेना, शहवाज हसन खान, प्रमोद कुमार, कपिल कुमार, अंकित कुमार, सुजीत कुमार, प्रदीप कुमार, लवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed