{"_id":"6797f918b4c2578a6602218b","slug":"employees-surrounded-for-catching-electricity-theft-report-against-three-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-133190-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: बिजली चोरी पकड़ने पर कर्मचारियों को घेरा, तीन पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: बिजली चोरी पकड़ने पर कर्मचारियों को घेरा, तीन पर रिपोर्ट
Tue, 28 Jan 2025 02:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Tue, 28 Jan 2025 02:52 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा।
बिजली चोरी पकड़ने के बाद ग्रामीणों ने विभाग के कर्मचारियों को घेर लिया। उनके साथ मारपीट करने की कोशिश की। सरकारी काम में बाधा पहुंचाई। साथ ही दोबारा गांव में आने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने बिजली चोरी करने में दो सगे भाइयों और पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
बिजलीघर नौगांवा सादात प्रथम के अवर अभियंता राजीव कुमार सिंह, उपखंड अधिकारी रितेश प्रसाद, टीजीटू अर्जुन सिंह गुर्जर, जोगेंद्र कुमार, संविदा लाइनमैन रनवीर सिंह, पप्पू, यशपाल, मरगूब, ऋषिपाल के साथ 24 जनवरी की सुबह क्षेत्र के बौरा गांव गए थे। बिजली कर्मियों ने गांव के ही अलीमुद्दीन के घर पर छापा मारा तो एलटी लाइन से मीटर के केबल से अलग तार डालकर बिजली चोरी पकड़ी गई। गांव का ही हसीमुद्दीन भी मीटर से पहले केबल में कट लगाकर चोरी करता पाया गया। इस बीच अलीमुद्दीन और हसमुद्दीन के पिता कलुआ वहां आए और गाली-गलौज करने लगे। उन्होंने मारपीट करने की भी कोशिश की। कुछ ही देर में भीड़ लग गई।
बिना कार्रवाई के ही लौटी बिजली टीम
टीम का आरोप है कि कलुआ ने कोई भी बिजली संबंधित कार्य नहीं होने दिया। सरकारी काम में बाधा पहुंचाई। आक्रोश के चलते बिजली कर्मियों को लौटना पड़ा। आरोप है कि कलुआ ने दोबारा गांव में आकर बिजली चेकिंग करने पर जान से मारने की धमकी दी। बिजली कर्मियों ने पूरे मामले की वीडियोग्राफी कर ली। बिजली विभाग के अधिकारियों ने अलीमुद्दीन और उसके भाई हसमुद्दीन के खिलाफ बिजली थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है, जबकि उनके पिता कलुआ के खिलाफ नौगांवा सादात थाने में सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। सीओ पंकज त्यागी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।