फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Electricity department should stop exploitation of farmers: Dr. Sumit

बिजली विभाग बंद करे किसानों का शोषण: डॉ. सुमित

Thu, 18 May 2023 02:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 18 May 2023 02:06 AM IST
विज्ञापन
Electricity department should stop exploitation of farmers: Dr. Sumit
नौगांवा सादात। भाकियू लोकशक्ति की मासिक बैठक में आवारा पशुओं से निजात दिलाने समेत अन्य मांगों को पूरा कराने को लेकर चर्चा की गई।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति की मासिक बैठक ब्लॉक प्रांगण में आयोजित की गई। प्रदेश महासचिव डॉ. सुमित कुमार नागर ने कहा कि किसानों के घरेलू मीटर बदलने में 500 रुपये से लेकर 700 रुपये तक की रिश्वत ली जा रही है। बिल ठीक कराने मे रिश्वत, नये घरेलू कनेक्शन कराने में रिश्वत, सब मामलों रिश्वत ही रिश्वत ली जा रही है। बिजली विभाग द्वारा किसानों से लूट चल रहा है। आवारा पशुओं से निजात दिलाई जाए, बकाया गन्ना मूल्य भुगतान 14 दिन में होना चाहिए। 14 दिन से ऊपर होने पर ब्याज सहित वापस की जाए। गैस सिलेंडर की कीमत कम की जाए व गैस, सिलेन्डर, पेट्रोल, डीजल व तेल को जीएसटी के दायरे में लाया जाए। गांवो में गंदगी फैली हुई है उनकी साफ-सफाई पर ध्यान दिया जाए ताकि बीमारियों से बचा जा सकें। सभी जगह पर दवाई का छिड़काव किया जाए जिससे मच्छरों से छुटकारा मिल सकें। भाजपा सांसद ब्रज भूषण को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। इस दौरान जय सिंह, रामपाल, नीरज यादव, हुकम सिंह, सुभाष, बिजेंद्र सिंह, चंद्रकिरण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed