फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   elecrticity

12 घंटे ठप रही कस्बे और देहात क्षेत्र की बिजली आपूर्ति, परेशानी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
elecrticity
हसनपुर। नगर में बिजली आपूर्ति व्यवस्था खराब है। मंगलवार रात करीब 12 बजे उझारी से हसनपुर को जोड़ने वाली लाइन में फाल्ट हो जाने की वजह से आपूर्ति ठप हो गई थी। जिसके बाद रात भर आपूर्ति नहीं मिली। सुबह में फाल्ट की लोकेशन नहीं मिलने की वजह से परेशानी बनी रही। करीब दोपहर 12 बजे के बाद आपूर्ति सुचारू हो पाई।
विज्ञापन

क्षेत्र बिजली व्यवस्था को लेकर आए दिन उपभोक्ता जिम्मेदार अधिकारियों को कोस रहे हैं। मंगलवार रात 12 बजे उझारी से हसनपुर को जोड़ने वाली लाइन में फाल्ट हो गया। जिससे हसनपुर कस्बा व आसपास के देहात क्षेत्र की आपूर्ति गुल हो गई। बिजली के अभाव में रातभर लोगों को नींद नहीं आई। थोड़ी ही देर में इन्वर्टर जबाव दे गए। लोगों को उम्मीद थी कि सुबह में आपूर्ति मिल सकेगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। दस बजे तक तो बिजली कर्मचारी फाल्ट की लोकेशन तलाशते रहे। सुबह में लोग पानी के लिए भी तरस गए। बिजली नहीं मिलने की वजह से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोग बिजली अधिकारियों को फोन खटखटाते रहे। लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। दोपहर करीब सवा बारह बजे आपूर्ति सुचारू हुई तो लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि इसके बाद भी कई मोहल्ले में ट्रिपिंग व लो वोल्टेज की समस्या बनी रही। बिजली एसडीओ अभय कुमार सिंह का कहना है कि उझारी से हसनपुर को जोड़ने वाली लाइन में फाल्ट की वजह से आपूर्ति प्रभावित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed