{"_id":"6a48248d7025707ee6016788","slug":"elderly-woman-injured-in-monkey-attack-panic-among-villagers-jpnagar-news-c-275-1-sbl1015-137258-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: बंदरों के हमले में वृद्ध महिला घायल, ग्रामीणों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: बंदरों के हमले में वृद्ध महिला घायल, ग्रामीणों में दहशत
विज्ञापन
मढ़न। असमोली थाना क्षेत्र के गांव बुकनाला में बंदरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार शाम करीब सात बजे बंदरों के हमले में एक वृद्ध महिला घायल हो गई। बंदरों को लेकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
बुकनाला निवासी अहतमाद जहरा (62) नल पर पानी ले रही थीं। इसी दौरान बंदरों के एक झुंड ने उन पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में महिला घायल हो गईं। ग्रामीणों ने घायल महिला को निजी चिकित्सक के पास पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में बंदरों की संख्या लगातार बढ़ रही है और आए दिन हमलों की घटनाएं सामने आ रही हैं। इससे महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग सबसे अधिक दहशत में रह रहे हैं। करीब एक माह पूर्व असमोली क्षेत्र के गांव हीरापुर में बंदरों के हमले से घबराकर छत से गिरी 70 वर्षीय वृद्धा की मौत हो गई थी। वहीं लगभग 15 दिन पहले गरवारा निवासी जीनत पर भी बंदरों ने छत पर हमला कर दिया था, जिससे वह नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। इसके अलावा एक सप्ताह पूर्व गांव सेवापुर पदारसपुर निवासी छात्र मुकुल पर भी छत पर पढ़ाई के दौरान बंदरों ने हमला कर दिया था, जिसमें वह घायल हो गया था। लगातार हो रही घटनाओं से ग्रामीणों में भय और रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने प्रशासन और वन विभाग से बंदरों को पकड़वाने तथा क्षेत्र को बंदरों के आतंक से मुक्त कराने के लिए प्रभावी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।