फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Elder committee formed for Tehsil Bar elections

Amroha News: तहसील बार के चुनाव को एल्डर कमेटी हुई गठित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 14 Dec 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
Elder committee formed for Tehsil Bar elections
हसनपुर। तहसील बार एसोसिएशन के चुनाव के संबंध में हुई बैठक में पुरानी एल्डर कमेटी को गठित किया गया है। एल्डर कमेटी को चुनाव कराने के लिए अधिकृत किया गया। बैठक में सुरेश चंद्र सैनी कोषाध्यक्ष द्वारा आय व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया गया । सदन में आय व्यय के ऑडिट के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता वीर सिंह तथा सुनील कुमार भटनागर को ऑडिटर नियुक्त किया गया ।
विज्ञापन

बैठक में सर्वसम्मति से एल्डर कमेटी की पुष्टि की गई। सदन द्वारा नवीन तहसील परिसर हसनपुर में चेंबर निर्माण एवं आवंटन समिति द्वारा किए गए चेंबर आवंटन की पुष्टि की गई। चेंबरों के निर्माण और बार भवन के निर्माण के लिए समिति के सदस्यों की सराहना की गई। अध्यक्ष मेघराज सिंह ने सभी सदस्यों के सहयोग और समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया। 14 दिसंबर को सदस्यों की अनंतिम सूची प्रकाशित करने की घोषणा की। जिस पर 3 दिन का समय आपत्ति हेतु निर्धारित किया गया। बैठक में एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष शिवचरन सिंह, श्यौराज सिंह राणा, ऋषिपाल सिंह चौहान, हरिओम शर्मा, दिनेश गुप्ता, और ब्लॉक प्रमुख महावीर सिंह चौहान,गंगासरन खड़गवंशी, पूर्व अध्यक्ष मुजाहिद चौधरी, महिपाल सिंह, वीर सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed