फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Eight clinics, hospitals and one pathology lab sealed

Amroha News: अवैध रूप से संचालित आठ क्लीनिक हॉस्पिटल और एक पैथोलॉजी लैब सील

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2024 05:58 AM IST
विज्ञापन
Eight clinics, hospitals and one pathology lab sealed
अमरोहा। स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आठ क्लीनिक-हॉस्पिटल और एक पैथोलॉजी लैब को सील कर दिया है। ये सभी अवैध रूप से संचालित थे। इन पर न तो योग्य डॉक्टर थे न स्टाफ। पंजीयन भी नहीं था। अब क्लीनिक और पैथोलॉजी लैब संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि अवैध रूप से चल रहे क्लीनिक व हॉस्पिटल की लगातार शिकायत मिल रही थीं। जिसके चलते शनिवार को नोडल अधिकारी डॉ. शरद कुमार ने अपनी टीम के साथ छापा मारा। इस दौरान सैदनगली थानाक्षेत्र के ढक्का मोड़ पर अलशिफा हेल्थ केयर सेंटर, माही हेल्थ क्लीनिक, लाइफलाइन क्लीनिक को सील किया गया है। इसके बाद ढबारसी में महाराणा हेल्थ केयर सेंटर, जनता डेंटल क्लीनिक को सील किया गया। इसके अलावा हसनपुर में निदान हेल्थ केयर सेंटर और रशीदा हॉस्पिटल पर कार्रवाई की गई है। पायती कलां में हेल्थ केयर पैथोलॉजी लैब को सील किया गया।
विज्ञापन

साथ ही नौगांवा सादात क्षेत्र में कलामपुर उर्फ कलाल नगर में चल रहे शिफा हेल्थ केयर सेंटर को भी सील करने की कार्रवाई की गई है। साथ ही सभी क्लीनिक-हॉस्पिटल और पैथोलॉजी लैब के संचालकों को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed