फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Eid today, heavy vehicles will be stopped at 12 places in the city

Amroha News: ईद आज, शहर में 12 स्थानों भारी वाहनों को रोका जाएगा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Apr 2023 02:24 AM IST
विज्ञापन
Eid today, heavy vehicles will be stopped at 12 places in the city
अमरोहा। ईद की नमाज शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पुलिस ने चार्ट तैयार किया है। इसके तहत शहर में 12 स्थानों पर सुबह पांच बजे से सुबह 11 बजे तक भारी वाहनों को रोका जाएगा। 23 स्थानों पर पुलिस प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को संभालेगा। तीन स्थानों पर पिग स्क्वाड तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन

सीओ विजय कुमार राणा ने बताया कि जानवरों की रोकथाम के लिए ईदगाह के उत्तर-पश्चिम किनारे पर जाल ड्यूटी, उत्तर में बाग किनारे, मुख्य ईदगाह से धनौरा रोड पर जाल ड्यूटी लगाई गई है। ईदगाह के पीछे कुरैशी डिग्री काॅलेज के अंदर खाली जगह पर और एकेके इंटर काॅलेज की छत पर ईदगाह की दक्षिण की तरफ सशस्त्र बल तैनात रहेगा। उधर ईदगाह के दक्षिण पश्चिम तिराहा कॉलोनी, युनूस वाली गली ईदगाह के कुएं के सामने ट्रांसफार्मर के पास दोनों गलियों में जाल ड्यूटी लगाई गई है। बस अड्डा धनौरा से लकड़ा तक जाने वाले रास्ते पर और धनौरा बस अड्डे से ईदगाह जाने वाले रास्ते पर पुलिस तैनात रहेगी।
विज्ञापन


बनाए गए यातायात या रूट डायवर्जन का सख्ती से पालन कराया जाएगा, जिससे ईद की मुबारकबाद दे वालों को दिक्कत न हो। इसके साथ ही नमाजियों की सुरक्षा में भी कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-विजय कुमार राणा, सीओ सिटी

इन स्थानों पर रोके जाएंगे भारी वाहन
सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि ईद की नमाज के दौरान शहर में भारी वाहनों की नोएंट्री रहेगी। बाहरी प्वाइंटों से शहर के भीतर वाहनों को घुसने नहीं दिया जाएगा। इसके लिए जोया, बंबूगढ़, टीपी नगर चौराहा, गांधी मूर्ति तिराहा, एआरटीओ कार्यालय के सामने, अतरासी तिराहा, बटवाल बाजार, नत्थे खां की मसजिद तिराहा, पनवाड़ी तालाब एकेके इंटर काॅलेज के पास वाहन रोकने के निर्देश दिए गए हैं। शाह विलायत चौराहा, लकड़ा चौराहा, वासुदेव तिराहा नौगावां सादात रोड (शराब के ठेके के पास), नौगावां सादात रोड हरियाली बाजार के पास भारी वाहन रोके जाएंगे। फैज फिलिंग रोड धनीरा रोड, फाजलपुर गांव चौराहा, धनौरा रोड सेंट मेरी तिराहा और कैलसा चौराहा शहर के अंदर बाहर भारी वाहनों का आना जाना वर्जित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed