फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   education,amroha

विद्यालय के जर्जर कमरे का प्लास्टर गिरा, हादसा बचा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 06 Aug 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
education,amroha
रहरा। सरकारी स्कूलों में अव्यवस्थाओं की भरमार है। शुक्रवार को बरतैरा में प्राइमरी स्कूूल के एक जर्जर कमरे की छत का प्लास्टर टूटकर नीचे गिर गया। गनीमत रही कि उस कमरे में बच्चे नहीं थे, अन्यथा हादसा बड़ा हो सकता था। प्लास्टर गिरने की आवाज सुनकर दूसरे कमरे मेें पढ़ रहे बच्चों में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन

गंगेश्वरी क्षेत्र के बरतौरा गांव में शिव मंदिर के समीप प्राइमरी विद्यालय हैं। यहां 55 बच्चे पढ़ते हैं। स्कूल का एक कमरा काफी समय से जर्जर पड़ा है। हादसे की आशंका को देखते हुए काफी समय से उस कमरे को अध्यापकों ने बंद कर दिया था। दूसरे कमरों में पढ़ाई की जाती है। शुक्रवार सुबह अचानक बंद कमरे की छत के कुछ हिस्से का प्लास्टर टूटकर गिर गया। तेज आवाज होने पर पास के कमरे में पढ़ रहे बच्चों में खलबली मच गई।
विज्ञापन

गनीमत रही कि हादसे वाले कमरे में कोई बच्चा नहीं था। प्रधानाध्यापक रोशन लाल ने बताया कि बच्चों को दुर्घटनाग्रस्त भवन के पास ही एक अन्य कमरे में पढ़ाया जा रहा था। स्कूल के जर्जर भवन में बच्चे नहीं पढ़ रहे थे। कई बार जर्जर भवन की शिकायत अधिकारियों से की जा चुकी है, लेकिन इस तरफ किसी ने ध्यान नहीं दिया। ग्राम प्रधान मिंटू त्यागी का कहना है जल्द ही जर्जर कमरे को तुड़वाने का काम किया जाएगा। इसके लिए विभागीय अधिकारियों से मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरतौरा विद्यालय में जिस कमरे में छत का प्लास्टर गिरा है। उसमें बच्चों को पढ़ाया नहीं जाता था। वह काफी समय से बंद था। जल्द ही जर्जर कमरे को तुड़वाया जाएगा। उसके स्थान पर नया कमरा बनवाया जाएगा। -आयशा बी, खंड शिक्षा अधिकारी, गंगेश्वरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed