फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   e-ticket fraud caffe owner arrested

पर्सनल आईडी पर ई-टिकट बेचने वाला गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
e-ticket fraud caffe owner arrested
गजरौला (अमरोहा)। पर्सनल आईडी पर ई-टिकट बनाकर बेचने वाले साइबर कैफे संचालक को कोर्ट से जमानत नहीं मिली। इसके बाद न्यायिक अभिरक्षा में उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

बुधवार की शाम आरपीएफ इंस्पेक्टर सुभाष विश्नोई बताया कि रमाबाई आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय के सामने नगर पालिका परिषद की मार्केट में संचालित देवांशी साइबर कैफे के संचालक हेमेंद्र पुत्र धनपाल सिंह निवासी मोहल्ला शुक्लपुरी को बुधवार की सुबह मुरादाबाद में कोर्ट में पेश किया गया था। इंस्पेक्टर सुभाष विश्नोई के मुताबिक कोर्ट में उसकी जमानत याचिका खारिज हो गई। इसके बाद कोर्ट ने न्यायिक अभिरक्षा में उसे जेल भेज दिया। बताते हैं कि मंगलवार की शाम आरपीएफ ने अपनी पर्सनल यूजर आईडी पर ई-टिकट बनाते हुए हेमेंद्र को रंगेहाथों पकड़ा था। मौके से 17 फर्जी ई-टिकट भी बरामद हुए। आरपीएफ ने उसका मोबाइल, सीपीयू, मॉनीटर आदि भी सील कर दिया था। आरपीएफ इंस्पेक्टर के मुताबिक हेमेंद्र आईआरसीटीसी का अधिकृत एजेंट है लेकिन वह अपनी एजेंट वाली आईडी से टिकट नहीं बनाकर पर्सनल यूजर आईडी से टिकट बनाकर बेचने का धंधा करता चला आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed