फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   E-rickshaw robbed and threw the driver on the roadside

ई-रिक्शा लूटकर चालक को सड़क किनारे फेंका

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaw robbed and threw the driver on the roadside
हसनपुर निवासी ई रिक्शा चालक को नशा देकर बेहोश कर दिया। ई-रिक्शा लूट लिया और चालक को गजरौला मार्ग पर गजरौला के नजदीक सड़क किनारे फेंक दिया। बेहोशी की हालत में ई रिक्शा चालक सरकारी अस्पताल गजरौला में मिला। वहां से परिजन उसे घर ले आए। पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला राजपूत कालोनी नुमाइश ग्राउंड निवासी साठ वर्षीय नफीस ई रिक्शा चलाकर परिवार का पालन पोषण करता है। रोजाना की तरह मंगलवार की सुबह को भी वह घर से ई रिक्शा लेकर गया था। दोपहर में अचानक वह गायब हो गया। मोबाइल भी बंद हो गया। परिजनों को चिंता हुई तो उसकी तलाश शुरू कर दी। जान पहचान के कुछ लोगों ने बताया कि दोपहर के समय ई रिक्शा में चार लोगों को बैठाकर गजरौला की दिशा में जाते हुए देखा गया। पुलिस को भी जानकारी दी गई। परिजन एवं पुलिस लापता ई रिक्शा चालक की तलाश में जुट गए। बुधवार सुबह को बेहोशी की हालत में ई रिक्शा चालक गजरौला सीएचसी में मिला। परिजनों का कहना है कि बुधवार शाम तक भी नफीस पूरी तरह से होश में नहीं आए हैं। चेहरे पर मारपीट के निशान भी हैं। परिजनों का कहना है कि चार युवक सिहाली जागीर के लिए कहकर सवार हुए थे। इसके बाद वह सिहाली से गजरौला की दिशा में लेकर चले गए। नशा देकर ई रिक्शा, मोबाइल व जेब में रखे कुछ रुपये लूट लिए। मारपीट भी की गई है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पीके चौहान का कहना है कि घटना गजरौला थाना क्षेत्र में हुई है। परिजनों को गजरौला थाने जाने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed