{"_id":"6771a880bd93884fcd06a163","slug":"e-rickshaw-overturned-due-to-waterlogging-on-the-road-three-injured-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-131650-2024-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: मार्ग पर जलभराव में पलटा ई-रिक्शा, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: मार्ग पर जलभराव में पलटा ई-रिक्शा, तीन घायल
Mon, 30 Dec 2024 01:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Mon, 30 Dec 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
रहरा के पथरा में जलभराव में पलटा ई रिक्शा। वायरल फोटो
रहरा (अमरोहा)।
गांव पथरा में मुख्य मार्ग पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है। जिसमें आए दिन वाहन फंसते रहते हैं। रविवार को भी एक ई-रिक्शा पलट गया, जिससे चालक समेत तीन घायल हो गए। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद ग्राम प्रधान की ओर से समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है।
करीब छह माह से गांव के मुख्य मार्ग पर पानी भरा है। जिससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रविवार सुबह 11 बजे प्रदीप कुमार ई-रिक्शा में गांव से यात्री बैठाकर जा रहा था। रास्ते में हुए जलभराव में ई-रिक्शा फंसने के बाद पलट गया। जिसमें चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। ग्रामीणों ने ई रिक्शा को सीधा किया और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान के खिलाफ रोष जताया।
घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि आए दिन इसी तरह से यहां वाहन पलटते रहते हैं। ग्रामीणों ने मांग की है कि जल्द ही समस्या का समाधान कराया जाए। खंड विकास अधिकारी अश्विनी कुमार का कहना है कि जल्द ही समस्या का समाधान कराया जाएगा। संवाद