फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Due to the transfer of JE, the broken line was repaired after one and a half month

Amroha News: जेई के तबादले की वजह से डेढ़ माह बाद जुटी टूटी लाइन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Due to the transfer of JE, the broken line was repaired after one and a half month
गजरौला (अमरोहा)। जेई के तबादले के कारण कुमराला बिजलीघर की लाइन के तार जोड़ने का काम डेढ़ महीने तक अटका रहा। चोरी हुए 700 मीटर तार के बाद विभाग के कर्मचारियों ने नया तार मंगाकर लाइन को खींचा।कुमराला बिजलीघर से निकल रहे तिगरी फीडर से करीब छह गांव जुडे हैं। डेढ़ महीने पूर्व आंधी आई, जिसमें तिगरी मार्ग किनारे खड़े कई खंभे टूट गए थे। तार कई दिन तक पड़े रहे तो करीब 700 मीटर तार चोर ले गए थे। वहीं पूरे फीडर की बिजली ठप हो जाने से छह गांवों के ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पपसरा खादर फीडर से जोड़कर बिजली सुचारू कराई। मगर पर्याप्त आपूर्ति नहीं मिल रही थी। इस बीच कुमराला के जेई सुनील कुमार का तबादला कर दिया गया। इस कारण टूटी लाइन को जोड़ने का काम अटक गया। जेई सुनील कुमार के बाद हरीश कुशवाहा को कुमराला बिजलीघर भेजा गया। उनको भी एक महीना बीत जाने के बाद आंधी में टूटी लाइन के तार जुड़वाने की याद आई। शुक्रवार और शनिवार को बिजली विभाग के कर्मचारियों ने नई लाइन के खंभों पर तार डाले। जिससे तिगरी फीडर के गांवों को पूर्व की भांति बिजली दी जा सके। जेई हरीश कुशवाहा का कहना है कि खंभे टूट गए थे। लाइन के तार को चोर ले गए थे। नए खंभे गढ़वाए। नया तार मंगवाया। जिसमें समय लगा। लाइन खींच दी गई है। पूर्व की तरह आपूर्ति सुचारू कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed