फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Due to the closure of the canal, water came on the road, fields were submerged.

Amroha News: नहर की गूल बंद होने के कारण सड़क पर आया पानी, खेत जलमग्न

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 02:45 AM IST
विज्ञापन
Due to the closure of the canal, water came on the road, fields were submerged.
कैलसा। देहात क्षेत्र में बनी नहर में 6 दिसंबर को शेरकोट से पानी छोड़ा गया था। जगह-जगह होता हुआ पानी ग्राम जलीलपुर बक्काल नहर में आया। नहर में आगे गूल न होने के कारण पानी सड़क पर आ गया और सडक किनारे के खेत जलमग्न हो गए हैं। इससे किसानों के साथ ही राहगीरों का आवागमन भी प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

सिचाई विभाग के अनुसार यह नहर ग्राम हसनपुर कछिया तक बनी हुई थी। जिसे लोगों ने धीरे-धीरे काट कर अपने खेतों में मिला लिया। नहर सिर्फ कागजों में ही दर्ज रह गयी है और वर्तमान में सिर्फ जलीलपुर तक ही नहर बनी हुई है। जिसमें हर साल जलीलपुर बक्काल तक पानी पहुंचता है। जो बाद में सड़क पर आ जाता है। यह पानी जरुरतमंद किसानों के खेत तक नहीं पहुंच पाता है। कुछ समय पहले ग्रामीणों ने शिकायत की तो विभाग ने ग्राम जलीलपुर बक्काल में हसनपुर कछिया की तरफ बीच-बीच में गूल की खोदाई कर खानापूर्ति कर दी थी लेकिन इसके बाद भी ग्रामीणों को कोई फायदा नहीं हुआ। पानी आगे बढ़ ही नहीं पाया। किसानों ने मांग की है कि जल्द ही इस समस्या का समाधान किया जाए। सिंचाई विभाग के जेई आकाश कुमार ने बताया कि पानी रोस्टर के हिसाब से 6 दिसंबर को छोड़ा गया था। आज रात में बंद हो जाएगा और नियमानुसार जलीलपुर गांव में कब्जा खत्म कर गूल की खोदाई की गई थी। बीच में गन्ने का सेंटर होने के कारण किसानों ने खोदाई का काम पूरा नहीं होने दिया। इस कारण पानी आगे नहीं बढ़ पा रहा है। किसानों से बातचीत कर जल्द ही इसका समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed