फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Due to route diversion, passengers were dependent on vehicles

Amroha News: रूट डायवर्ट होने से डग्गामार वाहनों के सहारे रहे मुसाफिर

Tue, 11 Jul 2023 02:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 11 Jul 2023 02:00 AM IST
विज्ञापन
Due to route diversion, passengers were dependent on vehicles
अमरोहा। सावन माह के पहले सोमवार के चलते रूट पूरी तरह डायवर्ट रहा। बसों व भारी वाहनों का संचालन हाईवे पर नहीं हुआ। जिसके चलते बस स्टैंड पर रोडवेज बसें खाली खड़ीं रहीं। सवारियां भी डग्गामार वाहनों का सहारा लेकर वैकल्पिक मार्ग के सहारे अपने गंतव्यों को पहुंचे। गजरौला चौपाला पर भी सवारियां वाहनों का इंतजार करती रहीं। हालांकि, शाम के समय एक लेन पर बसों का संचालन होने पर सवारियों को राहत मिली।
विज्ञापन

सावन माह में शुक्रवार शाम छह बजे से सोमवार दोपहर दो बजे तक रूट डायवर्जन लागू किया गया है। जिसके तहत मुरादाबाद दिल्ली हाईवे पर एक लेन पर कांवड़ियों के चलने के लिए छोड़ा गया है तो दूसरी लेन पर कार, एंबुलेंस, आवश्यक वस्तुओं को चलने की छूट दी गई है। जबकि, बसों, ट्रक व भारी वाहनाें को पूरी तरह बंद कर दिया गया है। उन्हें वैकल्पिक मार्गों से गुजारा जाएगा। सोमवार को रूट डायवर्ट रहा। जिसके चलते अमरोहा रोडवेज स्टैंड पर बसें खाली खड़ी नजर आईं तो सवारियां भी नाममात्र रहीं। गजरौला चौपाला पर भी सवारियां बसों का इंतजार करती रहीं। मजबूरन उन्हें डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ा। लंबे रूटों के लिए बहुत कम लोग ही निकले। दोपहर दो बजे के बाद तक हाईवे पर बसों का संचालन नहीं हुआ। वहीं, निर्धारित मार्गों से ही कारों व बाइकों को जाने दिया गया। शाम के समय जरूर हाईवे पर बसों का संचालन होता दिखा। सीओ विजय कुमार राणा का कहना है कि शुक्रवार शाम छह बजे से सोमवार दोपहर तक रूट डायवर्जन लागू रहेगा। यदि कांवड़ियों की आवाजाही बढ़ती है तो बसों व भारी वाहनों के संचालन को पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed