फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Due to over-exploitation, the underground water level in Gajraula slipped down

हैंडपंप सूखे, नलकूपों ने भी छोड़ा साथ, कैसे बुझे लोगों की प्यास

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
Due to over-exploitation, the underground water level in Gajraula slipped down
गजरौला। अति दोहन के चलते भूमिगत जल काफी नीचे हो गया है। हालात यह हो गए हैं कि नागरिकों की प्यास बुझाने को लगे नलकूप पानी छोड़ने लगे। पेयजल की समस्या पैदा हुई तो पालिका के होश उड़ गए। पालिका ने मिनी नलकूपों को रिबोर कराया। 20 से 50 फीट के पाइप डालकर सबमर्सिबल नीचे रखवाई।
विज्ञापन

नगर पालिका क्षेत्र में सात बड़े नलकूप और चार मिनी नलकूप हैं। इसके अलावा तकरीबन साढ़े पांच सौ हैंडपंप हैं। जिनसे नगर की आबादी की प्यास बुझाई जाती है। मगर गौर करने वाली बात यह है कि नगर में पीने और आवश्यक कार्यों के अलावा भी पानी का बहुत अधिक दोहन किया गया। गाड़ियों की धुलाई और घरों की सफाई के दौरान मोटर और सबमर्सिबल चलाकर छोड़ दिया जाता है। जिससे बहुत अधिक पानी बर्बाद होता है। इस वजह से भूमिगत जल स्तर काफी नीचे चला गया है। नतीजतन नलों, हैंडपंपों और नलकूप पानी छोड़ने लगे। कुछ देर चलने के बाद ही नलों, हैंडपंप और नलकूपों ने पानी उगलना बंद किया तो पालिका के होश उड़ गए। आबादी की प्यास बुझाने की समस्या खड़ी हो गई। जिस पर हरकत में आई पालिका ने दो नलकूपों और 22 हैंडपंपों को रिबोर कराया। नलकूपों में 20 से 50 फीट लंबे पाइप डालकर सबमर्सिबल नीचे रखवाई। तब जाकर पेयजल की समस्या से निजात मिली।
विज्ञापन

पानी के दोहन में एमडीए व सुल्ताननगर की हालत सबसे अधिक खराब
गजरौला। जल के अति दोहन से वैसे तो नगर के सभी मोहल्ले प्रभावित हैं, लेकिन सबसे अधिक हालत खराब दो मोहल्लों के हैं। जिसमें सबसे अधिक वीआईपी माने जाने वाली एमडीए कालोनी भी शामिल है। यहां लगी मिनी नलकूप बहुत कम पानी देता था। जिसके चलते नागरिकों को पेयजल मुहैया कराना मुश्किल हो गया। सुल्तान नगर मोहल्ले में स्थित मिनी नलकूप भी पानी छोड़ जाती थी। सबसे अधिक दिक्कत भीषण गर्मी में पड़ती थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

एमडीए व सुल्तान नगर की मिनी नलकूप को रिबोर कराया गया है। यह कम पानी देती थीं। इसके अलावा नगर के 22 हैंडपंप भी रिबोर कराए गए हैं। जिससे नागरिकों के सामने पेयजल की समस्या न आए।
-विजेंद्र सिंह पाल अधिशासी अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed