फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Due to heat, the size and taste of Dussehri mango has decreased

Amroha News: गर्मी के कारण दशहरी आम के साइज और स्वाद में आई कमी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2024 04:29 AM IST
विज्ञापन
Due to heat, the size and taste of Dussehri mango has decreased
गजरौला। इस बार मई से लेकर जून में लंबे समय तक भीषण लू चलने व समय पर बारिश नहीं होने के कारण दशहरी आम पूर्ण रूप से विकसित नहीं हुआ। वातावरण में नमी के अभाव में आम का आकार बीते सालों के मुकाबले कम रह गया। उसकी मिठास भी खासी प्रभावित हुई है।
विज्ञापन


भीषण लू न केवल इंसान के लिए नुकसानदायक रही, बल्कि फलों के राजा पर भी इसका खासा असर पड़ा। पूर्ण रूप से विकसित नहीं होने के कारण उसका आकार बीते सालों के मुकाबले कम रह गया। उसकी मिठास भी कम है। कृषि विज्ञान केंद्र के उद्यान विशेषज्ञ डॉ. शीशपाल सिंह कहते हैं कि दशहरी आम के लिए कम से कम 20 सेंटीग्रेड व अधिक से अधिक 30 सेंटीग्रेड तापमान होना चाहिए। मगर इस बार तापमान 47 सेंटीग्रेड तक पहुंच गया। जो आम के लिए मुफीद नहीं है। लिहाजा दशहरी आम पूर्ण रूप से विकसित नहीं हो पाया। दशहरी के साथ ही उच्च तापमान व लू का आम की अन्य प्रजाति भी फर्क पड़ा।
विज्ञापन

डॉ. शीशपाल सिंह का कहना है कि अप्रैल से लेकर जून तक अधिक तापमान के कारण इस बार सब्जियों की पौधशाला भी झुलस गई। हालांकि आम उत्पादकों के लिए अच्छी बात यह है कि इस बार आम में चेपा रोग नहीं लग पाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed