फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Due to cloud cover till afternoon, temperature dropped by one degree

Amroha News: दोपहर तक बादल छाने से तापमान एक डिग्री कम

Mon, 28 Apr 2025 12:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 28 Apr 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Due to cloud cover till afternoon, temperature dropped by one degree
अमरोहा।
विज्ञापन

भीषण गर्मी के चलते रविवार सुबह अचानक मौसम ने करवट बदली। सुबह से दोपहर तक आसमान में बादल छाने से एक डिग्री तापमान कम होकर 40 डिग्री पहुंच गया। शनिवार को अधिकतम पारा 41 डिग्री था। इससे गर्मी और तेज धूप से बेहाल लोगों ने कुछ राहत महसूस की। आंधी-बारिश की आशंका से किसानों की चिंता बढ़ गई। हालांकि, दोपहर बाद तेज धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया।
शनिवार को तेज धूप और लू के बाद रविवार सुबह आसमान में बादल छा गए, जिससे एक डिग्री तापमान में गिरावट आई। इसके पहले तीन दिन से लगातार 41 डिग्री तापमान बना था। दिन बढ़ने के साथ आसमान में आग बरसने लगती है। 12 बजे के बाद झुलसाने वाले हालात हो गए। धूप से बचने लिए लोगों ने गमछे व छाते का सहारा लेते रहे। दिन में एक बजे तक तेज धूप के चलते घर के बाहर निकलना मुश्किल हो गया।
विज्ञापन

दोपहर बाद मौसम में बदलाव के चलते अन्य दिनों की अपेक्षा बाजारों में भी चहल-पहल कम रही। दोपहर बाद उमस ने लोगों की बेचैनी को और बढ़ा दिया। घर में भी सुकून नहीं है। पंखे गर्म हवा दे रहे हैं तो कूलर भी गर्मी के आगे फेल हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि अभी मई में गर्मी का यह हाल है तो जून में क्या स्थिति होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- 98 फीसदी किसानों के फसलों की कटाई और गहाई का कार्य हो चुका है। दो फीसदी किसानों की कटाई और गहाई शेष रह गई है। आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। रात के तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। - बबलू सिंह, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article