फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Drizzle increases cold, mercury drops by four degrees

Amroha News: बूंदाबांदी से बढ़ी ठंड, चार डिग्री लुढ़का पारा

Fri, 31 Oct 2025 02:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 31 Oct 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
Drizzle increases cold, mercury drops by four degrees
अमरोहा। पश्चिमी विक्षोभ का असर अमरोहा जिले में भी दिखाई दिया। दो दिनों तक बादल छाए रहने के बाद बृहस्पतिवार को बूंदाबांदी हुई जिसके कारण अधिकतम तापमान में चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

बूंदाबांदी का असर धान की कटाई पर पड़ा। वहीं, मौसम में बदलाव के कारण किसानों को फसल में नुकसान की चिंता सताने लगी है। उधर, बूंदाबांदी के कारण बढ़ी ठंड से तिगरी मेले में मौजूद श्रद्धालुओं की मुश्किलें बढ़ गई हैं। अगर तेज बारिश हुई तो श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। श्रद्धालुओं को तेज बारिश होने वा तंबुओं में पानी भरने का डर सताता रहा। ठंड बढ़ते ही डेरों में शामिल बच्चों को बाहर निकलने पर पाबंदी लगा दी गई, जिससे बच्चों को बीमारी से बचाया जा सके। शाम के समय मेले में भी श्रद्धालुओं की भीड़ कम दिखाई दी।
विज्ञापन

मंगलवार और बुधवार को आसमान में घने बादल छाए रहे। बुधवार की सुबह से बूंदाबांदी से ठंड का असर बढ़ गया। बुधवार तड़के से ही आसमान में घने बादल छाए रहे। दोपहर बारह बजे के बाद हल्की बूंदाबांदी होने से अधिकतम तापमान में कमी दर्ज की गई। तापमान पर नजर डाली जाए तो बुधवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री, न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आर्द्रता 79 प्रतिशत रही। जबकि पांच किमी की रफ्तार से हवा चल रही थी। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री, न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश से किसानों को फसल नुकसान की चिंता सताने लगी है। तेज बारिश होती है तो नुकसान होना तय लग रहा है। जिला कृषि अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि अगले दो दिन बारिश के आसार है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed