फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Dr. Ambedkar Jayanti will be celebrated on the theme of Our Constitution-Our Self-Respect

Amroha News: हमारा संविधान-हमारा स्वाभिमान थीम पर मनाई जाएगी डॉ. आंबेडकर जयंती

Mon, 14 Apr 2025 02:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 14 Apr 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Dr. Ambedkar Jayanti will be celebrated on the theme of Our Constitution-Our Self-Respect
अमरोहा। डीएम निधि गुप्ता वत्स के निर्देश पर आंबेडकर जयंती से एक दिन पूर्व आंबेडकर प्रतिमा की साफ सफाई रंगाई पुताई हुई। वहीं, डीएम ने कहा कि सभी स्थानों पर हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान थीम पर जयंती को मनाया जाएगा।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर जिलेभर में भारत रत्न बाबासाहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के मौके पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भीमराव आंबेडकर जयंती को हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान थीम के अंतर्गत भव्यता के साथ उत्सव के रूप में मनाई जाएगी। 14 से 28 अप्रैल तक 15 दिवसीय कार्यक्रम अलग अलग तिथियों में ग्रामीण और शहरी क्षेत्र व शासकीय अशासकीय शैक्षिक संस्थाओं में आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

इसके लिए अलग-अलग नोडल अधिकारी तैनात किए हैं, जो अपने पर्यवेक्षण में भव्यता के साथ कार्यक्रम आयोजित कराएंगे। वहीं जयंती से एक दिन पूर्व रविवार को साफ सफाई अभियान के क्रम में सभी निकायों व विकास खंडों में आयोजित होने वाले आंबेडकर जयंती कार्यक्रम स्थलों, पार्कों, स्मारकों व अन्य स्थानों पर डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा की साफ-सफाई समेत रंगाई पुताई, मरम्मत, स्वच्छता, सजावट, पेंटिंग, प्रकाश की व्यवस्था कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा, आयोजन को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। जिसके तहत को चार सुपर जोन व 12 जोन में बांटा गया है। इसके साथ ही 62 सेक्टर भी बनाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article