फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   dpro found absent

सीडीओ के निरीक्षण में डीपीआरओ-डीएसटीओ सहित 47 गैरहाजिर, वेतन रोका

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 27 Dec 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
dpro found absent
अमरोहा। सीडीओ चंद्रशेखर शुक्ल ने शनिवार को विकास भवन का औचक निरीक्षण किया। यहां पर सात अधिकारियों समेत 47 कर्मचारी गैर हाजिर मिलें। इसमें डीपीआरओ, डीएसटीओ (जिला अर्थ संख्या अधिकारी), उपायुक्त स्वत: रोजगार (एनआरएलएम), श्रम प्रवर्तन अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी शामिल हैं। इनके साथ ही अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग (आरईडी), सहायक अभियंता लघु सिंचाई और कौशल विकास मिशन के प्रबंधक अनुपस्थित मिले है। गैरहाजिर सभी अधिकारियों-कर्मचारियों का वेतन रोका गया है। नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है। विभागाध्यक्षों से अनुपस्थिति के कारण अवगत कराने को कहा है। निरीक्षण के बाद अधिकारी-कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

शनिवार को लगभग 10 बजे सीडीओ चंद्रशेखर शुक्ल विकास भवन में आएं। उस वक्त परिसर में सन्नाटा दिखा। गतिविधि नहीं देख उन्होंने कार्यालयों की जांच शुरू की। उन्होंने मुख्य द्वार का चैनल बंद करा दिया। इसके बाद वह पंचायती राज कार्यालय में आएं। यहां पर डीपीआरओ वाचस्पति झा नहीं मिले। इनके अलावा बहार आलम गैरहाजिर मिला। इसके बाद अन्य विभागों की जांच शुरु कर दी। सहायक आयुक्त और सहायक निबंधक कार्यालय में गौरव शर्मा, राकेश सागर और सुरेश प्रसाद नहीं मिले। जिला प्रोबेशन कार्यालय में सुनीता शर्मा, अपूर्वा सक्सेना, हरवीर सिंह, रवि दिवाकर और विपिन कुमार नहीं रहे। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में अतुल गुप्त और योगेंद्र राजपूत नहीं आए। इसके बाद वह समाज कल्याण विभाग में पहुंचें। यहां पर ललित श्रीवास्तव, अशोक कुमार, दुष्यंत कुमार और अरशद अली नहीं मिले। इसके बाद वह द्वितीय तल पर पहुंचे। डीडीओ कार्यालय में केके शर्मा, मनोहर सिंह और हिमांशु त्रिवेदी नही मिले। इसके अलावा उपायुक्त स्वत: रोजगार (एनआरएलएम) राजकुमार शर्मा और राजेश पाल नहीं मिलें। जबकि उपायुक्त श्रम और रोजगार कार्यालय में हिमानी पांडेय नहीं मिलीं। श्रम प्रवर्तन अधिकारी संजय सक्सेना और सादिक हुसैन गैरहाजिर मिलें। इसके बाद द्वितीय तल पर पहुंचे। डीएसटीओ दुर्गेश नंदिनी सिंह, एडीएसटीओ दिनेश कुमार के अलावा सुनील कुमार, वेद प्रकाश, दल सिंह सागर और शिव प्रसाद मिश्र नहीं आएं थे। इसके बाद उन्होंने अधिशासी अभियंता आरईडी के कार्यालय का निरीक्षण किए। यहां पर सहायक अभियंता वर्षा गर्ग के अलावा लेेखाकार अश्वनी गौरव के अलावा मिनाक्षी चौहान, अजहर खान, दीपक उप्रेती, धर्म सिंह और आदित्य नहीं मिले। लघु सिंचाई विभाग में सहायक अभियंता भगवान स्वरुप के अलावा भगवान दास और जितेंद्र कुमार नहीं आए थे। जिला उद्यान अधिकारी सुभाष चंद्र के अलावा शमशाद अली नहीं आए थे। जिला युवा कल्याण विभाग में अमित कुमार और पत्र वाहक नरेश शर्मा गैरहाजिर मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed