{"_id":"584703814f1c1be059448c0f","slug":"dowry-women-cigrate","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए मुंह में कपड़े ठूंस सिगरेट से हाथ-पैर जलाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज के लिए मुंह में कपड़े ठूंस सिगरेट से हाथ-पैर जलाए
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Tue, 06 Dec 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
महिला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज के लिए ससुरालियों ने हैवानियत की हद कर दी। महिला के साथ पशुओं जैसा बर्ताव किया गया। पति ने तो मुंह में कपड़े ठूस कर सिगरेट से उसके हाथ-पैर तक जला दिए। महिला पति पर प्लास से नाखून खींचने का भी आरोप लगाया है। शिकायत एसपी से कर कार्रवाई की मांग की गई है।
देहात थाना क्षेत्र के खैराती वाली मढ़ैयां गांव निवासी मनि कुमार मलिक विश्वास ने मंगलवार की दोपहर बेटी राखी मलिक और पत्नी को साथ लेकर पुलिस अधीक्षक डा. शिवा शिंपी चनप्पा से मुलाकात की। कहा वह मूल रूप से पश्चिमी बंगाल के नदिया जिले के ताहरपुर बारासात का रहने वाला है। उसने अपनी बेटी राखी मलिक की शादी जनवरी-11 में संभल की बरेली सराय निवासी युवक के साथ की थी।
शादी में पांच लाख रुपये खर्च किए थे। कुछ दिन तक सब कुछ सही चलता रहा, बाद में कम दहेज बताकर बेटी को प्रताड़ित किया जाने लगा। इसी साल 20 अगस्त को ससुराल वालों ने एक लाख रुपयों की मांग को लेकर राखी को डंडों से पीट कर घायल कर दिया। संभल जिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया।
विज्ञापन
राखी ने संभल कोतवाली पुलिस को तहरीर दी तथा मायके चली आई। बाद में परिवार की खातिर समझौता कर ससुराल चली गई। इसके बाद तो पति राखी के साथ पशु से भी बुरा बर्ताव करने लगा। आरोप लगाया कि पति रात भर उससे बैठक लगवाता, प्लास से हाथ-पैरों के नाखून खींचता तथा शरीर को प्लास से दबाता था। चीखने पर मुंह में कपड़ा ठूंस कर टेप चिपका देता था।
सिगरेट से सीना, दोनों हाथ, दोनों टांगें जलाने का भी आरोप लगाया है। साथ ही कमरे में बंधक बनाकर रखता था। सोमवार को पड़ोसियों के फोन पर सूचना मिलने के बाद मायके वाले पहुंचे। राखी को अपने साथ लेकर आए। पति ने एक लाख रुपये लेकर नहीं आने पर जान से मारने की धमकी दी। राखी और इसके परिजनों ने पुलिस अधीक्षक से पति और ससुराल वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।