फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Dowry goods given to helpless woman for daughter's marriage

पुलिस ने असहाय महिला को बिटिया की शादी के लिए खरीदकर दिया दहेज सामान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
Dowry goods given to helpless woman for daughter's marriage
गजरौला में महिला को बेटी की शादी के लिए दहेज का सामान देते उपनिरीक्षक राजेंद्र सिंह पुंडीर। - फोटो : JPNAGAR
गजरौला। आमतौर पर पुलिस की छवि सख्त ही मानी जाती है, लेकिन शुक्रवार को गजरौला में पुलिस का मानवीय चेहरा भी देखने को मिला। पुलिस ने बेहद गरीब और असहाय महिला को उसकी बेटी के हाथ पीले करने के लिए दहेज का सामान खरीदकर दिया। जिसने भी पुलिस की यह कहानी सुनी, वह सराहना करते नहीं थक रहा है।
विज्ञापन

अक्सर लोग पुलिस की सख्ती की बात करते हैं तो कई विभिन्न आरोप लगाकर बुराई करते हुए मिलते हैं। मगर कभी कभार पुलिस इसके विपरीत अच्छे कार्य भी करती है। ऐसा ही मामला शुक्रवार को गजरौला में सामने आया। गजरौला के एक मोहल्ले में वर्षों से एक महिला किराए पर रहती है। पूर्वांचल जनपद निवासी महिला एक शादी लायक बेटी की मां है। मजदूरी कर अपना व बेटी का पालन पोषण करती है। कमाई का कोई जरिया नहीं है। जिसके चलते इतना इंतजाम नहीं कर सकी कि वह बेटी के हाथ पीले कर सके। यह जानकारी गजरौला चौपला चौकी इंचार्ज राजेंद्र सिंह पुंडीर को हुई। उन्होंने तुरंत सिपाही पंकज कसाना को भेजकर महिला को चौकी बुलाया। महिला से बेटी की शादी में आ रही दिक्कत की जानकारी ली। इसके बाद वह महिला को एक बर्तन की दुकान पर ले गए। यहां गृहस्थी के लिए आवश्यक बर्तन खरीदकर महिला को दिए। वह पुलिस की प्रशंसा करती हुई चली गई कि घर जाकर नवरात्रों में अपनी बेटी की शादी कर देगी। आस पास के दुकानदारों ने भी पुलिस की प्रशंसा की। जिसने भी पुलिस की यह कहानी सुनी, वह सराहना करते नहीं थक रहा है। थाना प्रभारी शरद मलिक का कहना है कि चौकी इंचार्ज राजेंद्र सिंह पुंडीर व सिपाही पंकज कसाना का कार्य बेहद सराहनीय है। इस तरह के कार्यों से पुलिस की सकारात्मक छवि सामने आती है। अन्य पुलिसकर्मियों को भी इनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed