फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Dowry demand after engagement, report on seven including fiancee

सगाई के बाद की दहेज की मांग, मंगेतर समेत सात पर एफआईआर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Dowry demand after engagement, report on seven including fiancee
सगाई होने के बाद लड़के पक्ष ने दहेज की मांग की। विरोध करने पर रिश्ता तोड़ने की धमकी दी। युवती के पिता की तहरीर पर संभल के मंगेतर समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

ये मामला रजबपुर थानाक्षेत्र के गांव से जुड़ा है। रहने वाले किसान ने अपनी बेटी की शादी संभल जनपद के असमोली थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ तय की थी। सगाई की सभी रस्म 14 जून 2021 को जोया के एक मैरिज हॉल में संपन्न हुई थी। जिसके बाद 25 मार्च 2022 के दिन शादी की तारीख तय हुई। आरोप है कि नौ दिसंबर को लड़के पक्ष ने बिचौलिया को भेजकर 25 लाख रुपये की शादी करने की बात कही। इससे कम में शादी करने से इनकार कर दिया। लड़की पक्ष ने काफी समझाया, लेकिन वह नहीं माने। फोन पर रिश्ता तोड़ने की धमकी दी। युवती के पिता का कहना है कि उन्होंने शादी के लिए मैरिज हॉल और हलवाई व जरूरी चीजें बुकिंग कर दी हैं। जबकि शादी के कार्ड भी बांट दिए गए हैं। एसओ ने बताया कि लड़की के पिता की तहरीर पर बेनीराम, दुष्यंत, शिवानी, प्रति, सोमवती, दिलीप, ओमवती के खिलाफ दहेज अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed