फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Don't spoil your health with adulterated sweets

Amroha News: त्योहारी सीजन में कहीं सेहत न बिगाड़ दे मिलावटी मिठाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 28 Aug 2023 01:53 AM IST
विज्ञापन
Don't spoil your health with adulterated sweets
अमरोहा। रक्षाबंधन के साथ त्योहारी सीजन भी शुरू हो गया है। त्योहार में मिठाइयों की मांग बढ़ जाती है, लेकिन बाजारों में बिकने वाली दूषित व मिलावटी मिठाई सेहत को खराब भी कर सकती हैं। दूध और उससे बने उत्पादों में मिलावट की अधिक आशंका रहती है। हाल ही में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटी उत्पाद भी पकड़े थे।
विज्ञापन


त्योहारी सीजन में स्वाद के शौकीनों को सावधान होने की जरूरत है। त्योहारी सीजन में मिलावट खोर भी माेटा मुनाफा कमाने के लिए लोगों की सेहत से खेलने से नहीं चूकते हैं। मांग बढ़ने पर मिठाइयों में मिलावट होने और घटिया व खराब मिठाइयों की बिक्री की आशंका बढ़ जाती है। दूध एवं उससे बनने वाले मावा, पनीर में आदि में मिलावट की सबसे ज्यादा संभावना रहती है। ऐसे में इससे बचने के लिए कुछ लोग घरों में ही मिठाई के उत्पाद बना लेते हैं। अकेले अमरोहा शहर में सौ से ज्यादा मिठाई की दुकानें हैं, जहां त्योहारी सीजन को लेकर मिठाई बनाने का शुरू हो चुका है। खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा भी समय-समय पर इसके विरुद्ध अभियान चलाया जाता है, लेकिन इसके बाद भी मिलावटखोरी का यह धंधा जोरों से चल रहा है। त्योहारी सीजन में मिलावट खोर और अधिक सक्रिय होकर आमजन की सेहत से खिलवाड़ करने से भी नही चूकते हैं।
विज्ञापन

-----------

जनपद में नया नहीं है मिलावटखोरी का धंधा

जनपद में मिलावटखोरी का धंधा नया नहीं है। मिलावट खोरों को मोटा मुनाफा कमाने के लिए लोगों सेहत से खेलना आम बात हो गई है। जुलाई माह में भी पूर्व में लिए गए खाद्य सैंपलों के संबंध में एडीएम ने 28 मामलों में मिलावट, मानक के अनुरूप नहीं मिलने पर 26 लाख 55 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-जनपद में समय समय पर मिलावटखोरों के विरुद्ध छापामार अभियान चलाया जाता है। अब त्योहार के मौके पर विभाग भी अलर्ट है। जनपद में त्योहारों को देखते हुए छापामार अभियान शुरू कर दिया गया है। -विनय कुमार अग्रवाल, सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article