फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Don't lose hope from defeat, continuous effort is necessary for success: Brett Lee

हार से हिम्मत न हारें, सफलता के लिए सतत प्रयास जरूरी : ब्रेट ली

Thu, 13 Feb 2025 02:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 13 Feb 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Don't lose hope from defeat, continuous effort is necessary for success: Brett Lee
अमरोहा के रजबपुर के वैंकटेश्वरा विश्वविद्यालय में क्रिकेटर ब्रेट ली को सम्मानित करते हुए। स्रोत
अमरोहा। अंतरराष्ट्रीय ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज ब्रेट ली ने कहा कि लीजेंड्स लीग क्रिकेट युवाओं के लिए बेहतरीन प्लेटफॉर्म है। टेनिस बाल की क्रिकेट के इस नए प्रारूप में करोड़ों रुपये कमाने और शोहरत पाने का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि हिम्मत नहीं हारेंगे और अंत तक संघर्ष करते रहेंगे तो जीत जरूर मिलेगी। कहा कि क्रिकेट में सफलता के लिए सतत अभ्यास जरूरी है। वह बुधवार को श्री वेंकटेश्वरा विश्वविद्यालय में पहुंचे थे।
विज्ञापन


उन्होंने बृहस्पतिवार से लखनऊ के केडी सिंह बाबू अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में शुरू होने जा रहे लीजेंड्स लीग क्रिकेट टेन-10 में वेंकटेश्वरा समूह के स्वामित्व वाली टीम वेंकटेश्वरा लायंस के खिलाड़ियों से मुलाकात की और उन्हें जीत का मंत्र दिया।
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ब्रेट ली के विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में पहुंचने पर पुष्प वर्षा से उनका स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि आज आईपीएल, लीजेंड्स लीग क्रिकेट टेनिस बाॅल क्रिकेट लीग जैसे कई बेहतरीन प्लेटफॉर्म युवाओं के पास हैं। इनसे युवाओं के क्रिकेट की राष्ट्रीय टीम में चयन होने की संभावनाओं के साथ करोड़ों रुपये व शोहरत कमाने का रास्ता खुलता है। उन्होंने कहा कि श्री वेंक्टेश्वरा समूह ने शानदार उच्च शिक्षा, चिकित्सा व स्वास्थ्य सेवाओं के साथ ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को क्रिकेट टीम में चयन करने का शानदार प्लेटफार्म दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साधनविहीन ग्रामीण युवाओं को राष्ट्रीय स्तर का मंच देकर उनको नई दिशा देने का काम किया है। उन्हें उम्मीद है कि वेंकटेश्वरा टीम के खिलाड़ी यह ट्राॅफी जीतकर नए आयाम स्थापित करेंगे।

वेंकटेश्वरा समूह के चेयरमैन डाॅ. सुधीर गिरि ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर ब्रेट ली ने वेंकटेश्वरा लायंस का चीफ मेंटर बनकर हमें गौरवान्वित करने का काम किया है। प्रतिकुलाधिपति डाॅ. राजीव त्यागी ने कहा कि लीजेंड्स लीग क्रिकेट की इस सीरिज में करोड़ों के इनामों के साथ विजेता को दस लाख नकद व मैन ऑफ द सीरीज खिलाड़ी को लग्जरी कार मिलेगी। इस दौरान एसपी अमित कुमार आनंद, सीईओ अजय श्रीवास्तव, कुलपति प्रो. डाॅ. कृष्णकांत दवे, कुलसचिव डाॅ. पीयूष पांडेय, डाॅ. राजेश सिंह, डाॅ. आशुतोष और विश्वास राणा मौजूद रहे।
ब्रेट ली से मिलकर खिलाड़ी उत्साहित, ऑटोग्राफ लिए
श्री वेंकटेश्वरा विश्वविद्यालय पहुंचे ऑस्ट्रेलियाई अंतरराष्ट्रीय गेंदबाज ब्रेट ली ने वेंकटेश्वरा लायंस के खिलाड़ियों से मुलाकात की। उन्हें गेंदबाजी की बारीकियों के बारे में बताया।

वहीं, ब्रेट ली को देखकर खिलाड़ियों में उत्साह दिखा। खिलाड़ियों और अन्य लोगों ने ऑटोग्राफ लिए और उनके साथ फोटो खिंचवाए। ब्रेट ली ने वेंकटेश्वरा लायंस के खिलाड़ियों से कहा कि इस लीग से युवा खिलाड़ियों को अच्छा अवसर दिया जा रहा है। युवा क्रिकेटरों को बड़े मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा।

- तेज गेंदबाज बनने के लिए अच्छा धावक होना जरूरी : उन्होंने कहा, तेज गेंदबाज बनने के लिए अच्छा धावक होना जरूरी है। तेज गेंदबाज शारीरिक रूप से मजबूत होना चाहिए। इसलिए खुद को बेहतर रखने के लिए अभ्यास करते रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि क्रिकेट व जीवन में दृढ़ता, फिटनेस और मानसिक शक्ति को मजबूत रखना चाहिए। खिलाड़ी को रोजाना नए लक्ष्य तय करने होते हैं। टेनिस बॉल क्रिकेट लीग युवा खिलाड़ियों के लिए बेहतर विकल्प है। भविष्य में टेनिस बॉल क्रिकेट लीग कई युवाओं को देश की टीम में भी मौका दिला सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article