{"_id":"6a821b223d55dab1df010d58","slug":"dogs-snatched-away-a-sleeping-infant-and-mauled-him-severely-inflicting-over-50-wounds-on-his-head-face-and-stomach-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-170667-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: सो रहे मासूम को उठा ले गए कुत्ते, बुरी तरह नोचा, सिर, मुंह और पेट पर 50 से ज्यादा घाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: सो रहे मासूम को उठा ले गए कुत्ते, बुरी तरह नोचा, सिर, मुंह और पेट पर 50 से ज्यादा घाव
विज्ञापन
डिडौली(अमरोहा)। पतेई खालसा गांव में खूंखार कुत्तों के झुंड ने बरामदे में सो रहे दो साल के मासूम पर हमला कर दिया। कुत्ते बच्चे को उठाकर घर से सौ मीटर दूर ले गए और उसे बुरी तरह नोच डाला। बच्चे के मुंह, सिर और शरीर पर 50 से ज्यादा घाव हैं। ग्रामीणों ने किसी तरह उसे झुंड के चंगुल से छुड़ाया। गंभीर रूप से घायल बच्चे को उपचार के लिए पहले अमरोहा, फिर पाकबड़ा स्थित टीएमयू ले जाया गया। हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया। फिलहाल बच्चे की हालत नाजुक बनी हुई है।
कल्याणपुर निवासी मनोज की पत्नी कुसुम सैनी अपने दो बच्चों के साथ तीज के लिए मायके पतेई खालसा आई थीं। शुक्रवार की रात करीब 11:30 बजे उन्होंने अपने दो साल के बेटे को घर के बरामदे में सुलाया और कुछ देर के लिए बाहर चली गईं। लगभग दस मिनट बाद लौटने पर बच्चा वहां नहीं मिला। परिजनों ने आसपास तलाश शुरू करते हुए शोर मचाया। इसी दौरान एक ग्रामीण महिला ने बताया कि कुछ आवारा कुत्ते बच्चे को खींचकर ले जा रहे हैं।
यह सुनकर मोहल्ले के लोग तत्काल कुत्तों के पीछे दौड़े। कुछ दूरी पर कुत्तों का झुंड मासूम को नोच रहा था। ग्रामीणों ने कुत्तों को भगाकर बच्चे को अपने कब्जे में लिया। परिजन तत्काल बच्चे को अमरोहा के जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे टीएमयू रेफर किया। वहां से भी हालत में सुधार नहीं होने पर चिकित्सकों ने मेरठ के अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
बच्चे के नाना भूकनसरन सैनी ने बताया कि उनकी बेटी दो बच्चों के साथ बृहस्पतिवार को मायके आई थी। परिवार हरियाली तीज के मौके पर खुशियां मनाने की तैयारी में था, लेकिन घटना के बाद घर में मातम छा गया। घटना ने गांव में आवारा कुत्तों के बढ़ते आतंक को लेकर चिंता बढ़ा दी है।
-- -- -
बयान
ग्राम पंचायत और नगर निकायों को निर्देश दिए हैं कि कुत्तों को रैबीज के इंजेक्शन लगवाएं और उनकी नसबंदी कराएं। अमरोहा में एनिमल बर्थ कंट्रोल यूनिट का प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। -डॉ. नितिन गौड़, डीएम