{"_id":"64e9036996d157b0950967f7","slug":"dm-stopped-salary-of-bcpm-for-not-giving-information-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-3541-2023-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: डीएम ने जानकारी न दे पाने पर बीसीपीएम का रोका वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: डीएम ने जानकारी न दे पाने पर बीसीपीएम का रोका वेतन
Sat, 26 Aug 2023 01:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sat, 26 Aug 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
रहरा (अमरोहा)। जिलाधिकारी राजेश कुमार त्यागी ने शुक्रवार को रहरा सीएचसी का निरीक्षण किया। इस दौरान बीसीपीएम पूरी जानकारी नहीं दे पाए, जिस पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए स्पष्टीकरण मांगा। साथ ही वेतन रोकने के निर्देश दिए।
शुक्रवार को निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने टीकाकरण, आयुष्मान कार्ड, टीवी रोगियों, ई-कवच पोर्टल सहित विभिन्न चलाये जा रहे कार्यक्रमों की प्रगति देखी। कहा कि आयुष्मान योजना के जो छूटे हुए लाभार्थी हैं। विकासखंड अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी से संपर्क कर कैंप लगाकर सभी का आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनवाया जाए। टीकाकरण के संबंध निर्देशित करते हुए कहा कि जो भी टीकाकरण का कार्यक्रम चलाया जा रहा है। घर-घर जाकर समय से सभी को टीका मिले। कोई भी गर्भवती व नवजात शिशु को आवश्यक टीका से वंचित न रखा जाए। डीएम ने टीवी प्रयोगशाला में पहुंच कर 24 व 25 अगस्त में की गई जांच की संख्या व रिपोर्ट के संबंध में जानकारी ली। पॉजिटिव मरीजों के संबंध में निर्देशित करते हुए कहा कि जहां-जहां पर ज्यादा मरीज टीवी के मिल रहे हैं। उनको चिह्नित करके आवश्यक दवाई उपलब्ध कराया जाए। यहां उपजिलाधिकारी पुष्कर नाथ चौधरी आदि रहे।