{"_id":"5e21f62f8ebc3e4af41f9fef","slug":"dm-sp-play-cricket-jpnagar-news-mbd336707928","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेडियम पहुंचे डीएम-एसपी ने थामा गेंद-बल्ला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेडियम पहुंचे डीएम-एसपी ने थामा गेंद-बल्ला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली को रवाना करने मिनी स्टेडियम पहुंचे डीएम और एसपी बच्चों को क्रिकेट खेलता देख खुद को रोक नहीं पाए। दोनों अफसर मैदान में उतर पड़ और गेंद-बल्ला थाम लिया। डीएम की गेंद पर एसपी ने कई शॉट जड़े। वहीं डीएम ने भी एसपी की गेंदों पर शार्ट लगाकर जवाब दिया। इस दौरान डीएम ने एक बच्चे को क्रिकेट किट देने की घोषणा की।
शुक्रवार को परिवहन विभाग की ओर से सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली मिनी स्टेडियम से प्रस्तावित थी। जिसे डीएम उमेश मिश्र और एसपी डॉ विपिन ताडा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करना था। करीब 11 बजे दोनों अफसर मिनी स्टेडियम पहुंचे और रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान मिनी स्टेडियम में कुछ बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। जिन्हें देखकर दोनों अफसर खुद को रोक नहीं पाए। थोड़ी ही देर में दोनों अधिकारी बच्चों के बीच पहुंच गए। यह देखकर अन्य अधिकारी भी पीछे हो लिए। पहले डीएम उमेश मिश्र बल्ला लेकर पिच पर उतरे तो एसपी डॉ विपिन ताडा ने भी गेंद लेकर बॉलिंग शुरू कर दी। एसपी की बॉलिंग पर डीएम ने जबरदस्त शॉट लगाए। डीएम ने चार गेंदों को अच्छे मूवमेंट में खेला। इसके बाद एसपी बल्लेबाजी करने उतर पड़े और डीएम ने गेंदबाजी की। डीएम की गेंदों पर एसपी ने कई अच्छे शॉट जड़े। बाद में एसपी ने अच्छे गेंदबाज से बॉलिंग कराने को कहा। इस दौरान एसपी ने करीब 20 से अधिक गेंदें खेलीं। इस दौरान एक बच्चे ने डीएम से किट दिलाने की गुहार लगाई। जिस पर डीएम ने तत्काल क्रीड़ा अधिकारी को फोन कर बच्चेे को किट मुहैया कराने के निर्देश दिए।