{"_id":"653ac43413fb2ed5830b5554","slug":"divisional-level-players-selected-in-taekwondo-competition-jpnagar-news-c-284-1-smbd1017-7592-2023-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: ताइक्वांडो प्रतियोगिता में मंडल स्तरीय खिलाड़ियों का हुआ चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: ताइक्वांडो प्रतियोगिता में मंडल स्तरीय खिलाड़ियों का हुआ चयन
विज्ञापन
अमरोहा। लिटिल स्काॅलर्स एकेडमी में 67वीं जनपद स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता में बालक, बालिका ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मंडल के लिए चयन के बालक वर्ग में अंडर-14 आयु वर्ग में ग्रीन वैली स्कूल धनौरा का दबदबा रहा।
इस विद्यालय के छात्र रक्षित, लक्ष्य, दक्ष विजयी रहे। अंडर-17 बालक आयु वर्ग में एमएस चिल्ड्रन एकेडमी मुनव्वरपुर के मोहम्मद अनस, एकेके इंटर काॅलेज के मोहम्मद उमर विजेता बने। वहीं अंडर-14 आयु वर्ग के बालिका वर्ग में एमकेबीपी स्कूल धनौरा की काव्या सिरोही और लक्ष्मी, डीपीएस गजरौला की निहारिका और जीबीएस धनौरा की आरू ने बाजी मारी। अर्डर-17 वर्ग में एमकेबीपी स्कूल धनाैरा की यशी और तानिया, डीपीएस गजरौला की सानिया शर्मा, एलएसए की फात्मा सिददीकी, श्रीराम पब्लिक इंटर काॅलेज की वंशिका आनंद ने परचम लहराया। प्रतियोगिता में जनपद के बहुत से स्कूलों ने प्रतिभाग कर आयोजन को आकर्षक बनाया गया। पीटीआई संजय शर्मा, वसीम अख्तर, सत्यम गुप्ता, गुलअफशा परवीन, दीपक वर्मा ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। ब्लैक बेल्ट अकबरूद्दीन और जीवन कुमार ने संयुक्त रूप से निर्णायक की भूमिका अदा की। इस दौरान एलएसए के प्रबंधक गिरीश बंसल, प्रधानाचार्या डॉ. अनुराधा, डॉ. सुभ्रा सक्सेना, दर्पण बंसल, रिमशा आदि मौजूद रहे। आगामी 31 अक्तूबर को मंडलीय स्तर प्रतियोगिता बिजनौर में आयोजित होगी। जिसमें चयनित बच्चे भाग लेंगे।
-- -- -