{"_id":"672008d6619ee1663900c814","slug":"divine-and-wonderful-kalki-dham-will-be-built-in-sambhal-pramod-krishnam-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-128393-2024-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"संभल में बनेगा दिव्य व अद्भुत कल्कि धाम : प्रमोद कृष्णम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संभल में बनेगा दिव्य व अद्भुत कल्कि धाम : प्रमोद कृष्णम
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)।
त्रिमूर्ति शेषधाम मछरई में चल रहे कार्तिक महोत्सव 2024 एवं श्री कल्कि धाम निर्माण को समर्पित नवग्रह महायज्ञ महारास लीला कार्यक्रम का सोमवार को समापन हो गया। इस दौरान कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम और विश्व हिंदू परिषद की सदस्य साध्वी प्राची का स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि संभल के एचोड़ा कंबोह में भगवान कल्कि का दिव्य एवं अदभुत धाम का निर्माण कराया जाएगा। इसका निर्माण के लिए महायज्ञ जल्द शुरू होने वाला है। उन्होंने सनातन धर्म का प्रचार- प्रसार करने के लिए श्रद्धालुओं को जागरूक किया। इस दौरान विश्व हिंदू परिषद की सदस्य साध्वी प्राची ने कहा कि महिलाओं में समर्पण की भावना होनी बहुत जरूरी है। सनातन धर्म की रक्षा और सम्मान के लिए महिलाएं हमेशा अग्रणी रहीं हैं और ऐसे ही रहेंगी। महिलाएं स्वयं को कभी भी कमजोर ना समझें। महिला शक्ति के सामने कोई टिक नहीं सकता। इस मौके पर यहां त्रिमूर्ति शेषधाम के स्वामी हरमनोज दास, डाॅ. राजीव शुक्ला, मदन शर्मा, हरनाम दास, आश्रम ट्रस्ट के प्रबंधक पिंटू चौहान, सुनील चौहान, जितेंद्र गुर्जर रहे। उधर, रहरा क्षेत्र के गांव काई में भी साध्वी प्राची एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचीं। यहां महीपाल राणा आदि रहे।