फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   District got 83 ANMs

Amroha News: जिले को मिलीं 83 एएनएम, अलग-अलग विकास खंड में होगी तैनात

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jun 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
District got 83 ANMs
अमरोहा। चयनित नवनियुक्त 83 एएनएम को नियुक्ति पत्र देते हुए सेवा भाव व ईमानदारी से कार्य करने की सीख दी। कहा कि अपने दायित्वों के निर्वहन में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं करना है। कलक्ट्रेट सभागार में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा आयोग लखनऊ से निष्पक्ष एवं पारदर्शी प्रक्रिया के तहत चयनित होकर आई 83 एएनएम को नियुक्ति वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सीएम द्वारा प्रदेश के 7183 एएनएम के नियुक्ति पत्र वितरण के कार्यक्रम को लाइव देखा।
विज्ञापन

डीएम बीके त्रिपाठी ने कहा कि वे पूरी ईमानदारी के साथ कार्य करेंगी और घर-घर तक सरकार की कल्याणकारी योजनाओं, नीतियों, स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों के अनुसार पहुंचाने में अपना अमूल्य योगदान देंगी। आज जनपद को बहुत बड़ी उपलब्धि मिली है कि 83 एएनएम जनपद को मिली हैं, जो अलग-अलग विकास खंडों में भेजी जाएंगी। हसनपुर विधायक महेंद्र खड़गवंशी ने कहा कि हसनपुर के लिए 22, गंगेश्वरी के लिए 19 एएनएम मिली हैं जो कि हमारे क्षेत्र के गौरव की बात है। इस दौरान शिक्षक विधायक डॉ. हरि सिंह ढिल्लो, चेयरमैन शशि जैन, अपरजिलाधिकारी भगवान शरण, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव सिंघल, डॉ. राजकुमार, डॉ. राजेश गंगवार, गोपीलाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article