फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Dispute over the disappearance of the girl, the boy's uncle attacked with an axe

Amroha News: युवती के गायब होने पर विवाद, लड़के के चाचा पर कुल्हाड़ी से हमला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2024 03:39 AM IST
विज्ञापन
Dispute over the disappearance of the girl, the boy's uncle attacked with an axe
रहरा (अमरोहा)।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव में 22 अक्तूबर से एक युवती लापता है। गांव के ही युवक पर उसे साथ ले जाने का आरोप है। उसी को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। लड़के के चाचा पर कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर दिया गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया है। पुलिस कानूनी कार्रवाई कर रही है।

रहरा क्षेत्र के एक गांव से 22 अक्तूबर को युवती गायब हो गई थी। गांव के ही युवक पर युवती को साथ ले जाने का आरोप है। युवती के परिजनों ने खोजबीन शुरू की तो पता चला कि गांव का ही युवक युवती को ले गया है। युवती के परिजनों ने पुलिस से इसकी शिकायत की। जिस पर पुलिस ने आरोपी पक्ष के घर पर दबिश देना शुरू कर दिया था। कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया था। हालांकि, पुलिस ने पूछताछ के बाद सभी को छोड़ दिया था। मंगलवार रात करीब दस बजे दोनों पक्षों में युवती वापस करने को लेकर विवाद हो गया था। लाठी-डंडे चलने शुरू हो गए। इसी बीच युवक के चाचा के सिर में कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर दिया। घायल को पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया गया। मामले में चार लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई है। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि मामले में की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed