फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   dispute of panchayat election

वोट डालने को लेकर घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 22 Apr 2021 01:28 AM IST
विज्ञापन
dispute of panchayat election
अमरोहा। मतदान के दिन वोट डालने को लेकर दबंगों ने एक घर में घुसकर परिवार के साथ मारपीट की। घर का सामान तोड़फोड़ दिया था। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी थी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

यह मामला अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के अफजलपुर गांव का है। यहां पर शाहिद अली का परिवार रहता है। आरोप के मुताबिक 19 अप्रैल को मतदान के दिन उसका भाई मोहम्मद आसिफ घर पर था। तभी करीब दो बजे दबंग घर में घुस आए थे। चुनाव में वोट डालने को लेकर गाली-गलौज की लाठी-डंडों से पीटा और घर का सारा सामान तोड़ दिया था। चीख-पुकार मचने पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई थी। उन्होंने दबंगों के चंगुल से मोहम्मद आसिफ को बचाया था। इस दौरान आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी थी। परिजनों ने घायल अवस्था में आसिफ को अस्पताल में भर्ती कराया था। भाई साजिद अली की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इंस्पेक्टर संजीव कुमार त्यागी ने बताया कि प्रकरण में यासीन, मुस्तफा और नौशाद के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed