फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   dispute between two person for women

महिला को अपनी-अपनी पत्नी बताकर दो युवक भिड़े, गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
dispute between two person for women
डिडौली(अमरोहा)। एक महिला पर अपनी-अपनी पत्नी होने का हक जताते हुए दो युवकों ने जमकर हंगामा किया। दोनों में मारपीट हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। बाद में शांतिभंग की कार्रवाई कर दोनों का चालान कर दिया है।
विज्ञापन

यह मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। मुरादाबाद के पाकबड़ा थानाक्षेत्र निवासी युवक की पत्नी उसे छोड़कर पिछले एक साल से डिडौली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ रहती है। लेकिन, शुक्रवार को पाकबड़ा निवासी युवक डिडौली क्षेत्र के उसकी गांव में पहुंच गया, जहां उसकी पत्नी रहती थी। युवक ने महिला को अपनी पत्नी बताकर हक जमाया। तभी डिडौली क्षेत्र के गांव निवासी युवक भी महिला को अपनी पत्नी बताने लगा।
विज्ञापन

महिला को अपनी-अपनी पत्नी बताकर दोनों के बीच गाली-गलौज शुरू हो गई। इसके बाद जमकर मारपीट हुई। हंगामा होता देख कर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। तभी लोगों ने मामले की जानकारी डिडौली पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही जिवाई चौकी प्रभारी निशांत कुमार राठी पुलिस टीम के साथ के मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने दोनों को काफी समझाया। लेकिन वह नहीं माने। दोनों महिला पर अपना-अपना हक जताते हुए गाली-गलौज करते रहे। लिहाजा पुलिस ने दोनों को मौके पर गिरफ्तार कर लिया और कोतवाली ले आए। यहां लाकर दोनों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई करते हुए चालान कर दिया है। सीओ सिटी सतीश पांडेय ने बताया कि महिला बालिग है, इसलिए उसे अधिकार है कि वह किसके साथ रहना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed