{"_id":"613270918ebc3ec62c74e28d","slug":"dispute-between-two-group-jpnagar-news-mbd401424359","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्षों में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडे और पथराव में 10 लहूलुहान, पुलिस टीम पर भी हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो पक्षों में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडे और पथराव में 10 लहूलुहान, पुलिस टीम पर भी हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। देहात थाना क्षेत्र के मोहल्ला अहमदगढ़ में खेत में कूड़ा डालने के विरोध में एक ही बिरादरी के दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ। जमकर लाठी-डंडे चले और एक-दूसरे पर पथराव किया। बवाल में दोनों पक्षियों के 10 लोग लहूलुहान हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस पर भी उपद्रवियों ने लाठी-डंडे और ईंट पत्थरों से हमला कर दिया। पुलिस ने बमुश्किल बिगड़ते हालात संभाले। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस की तरफ से महिलाओं सहित 13 लोग नामजद व अन्य कई व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
यह घटना गुरुवार की रात अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के मोहल्ला अहमदगढ़ शिवनगर में हुई। यहां पर किशनपाल और किशनलाल के परिवार रहते हैं। गुरुवार की शाम दोनों परिवारों के बीच खेत में कूड़ा डालने को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसके बाद देर रात जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव हुआ। बवाल में महिलाओं सहित दस लोग लहूलुहान हो गए। बवाल की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उपद्रवियों ने पुलिस पर ही ईंट-पत्थर और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बगैर सूचना दिए आने का हवाला देते हुए गाली गलौज की। हमले में कई पुलिसकर्मियों को मामूली चोटें आईं। मामला बढ़ता देख मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया। इसके बाद पुलिस ने बड़ी मुश्किल से बिगड़ते हालात संभाले। पुलिस ने बवाल में घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
सीओ सिटी सतीश कुमार पांडेय ने बताया कि घटना में बंबूगढ़ चौकी प्रभारी रामपाल गुप्ता की तहरीर पर किशनपाल, बंटी, पूनम, नन्हे, रोहित, माया, किशन लाल, महेंद्र, शीशपाल, लीला देवी, कुसुम, मिथलेश, कोमल सैनी को नामजद और कई अज्ञात के खिलाफ पुलिस पर हमला, सरकारी काम में बाधा डालने सहित कई गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
इन धाराओं में दर्ज हुई एफआईआर
सीओ सिटी के मुताबिक बवाल में आईपीसी की धारा 147, 148, 149, 323, 504, 506, 332, 336, 353 और आपराधिक कानून अधिनियम 7 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।
बवाल में यह लोग हुए घायल
देहात थाना क्षेत्र के मोहल्ला अहमदगढ़ शिव नगर में हुए खूनी संघर्ष में महेंद्र सिंह, शीशपाल, लीला, कुसुम, माया देवी, मिथिलेश, नन्हे, किशनपाल, बंटी, पूनम घायल हो गए।