फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Disposal of objections completed, now final publication will be done

Amroha News: आपत्तियों का निस्तारण पूरा, अब होगा अंतिम प्रकाशन

Wed, 06 Aug 2025 01:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 06 Aug 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Disposal of objections completed, now final publication will be done
अमरोहा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया पूरी हो गई है। इसके बाद अब वार्डों की अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। पंचायत चुनाव की तैयारियाें के लिए 18 जुलाई से 22 जुलाई तक जनसंख्या अवधारण सुनिश्चित किया गया था।
विज्ञापन

इसके बाद 23 से 28 जुलाई तक ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत के प्रस्तावित सूची की तैयारी और उसका प्रकाशन हुआ। इसके तहत ग्राम पंचायतों के कुल वार्ड 6748, क्षेत्र पंचायत के 653 व जिला पंचायत के 26 वार्डों की अनंतिम सूची जारी की गई है। अमरोहा नगर पालिका का दायरा बढ़ने पर उसमें शामिल हुई 21 पंचायतों के कम होने के कारण इस बार वार्डों की संख्या में कमी आई है। अनंतिम सूची जारी होने के बाद 29 जुलाई से दो अगस्त तक आपत्तियां ली गई थी।
विज्ञापन

जिला पंचायत व क्षेत्र पंचायत के वार्डों पर कुल 63 आपत्तियां दर्ज की गई थी। जिसमें छह आपत्ति क्षेत्र पंचायत के वार्ड जबकि 57 आपत्ति जिला पंचायत के वार्डों के लिए दर्ज की गई थी। तीन से लेकर पांच अगस्त तक इन आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया पूरी कर ली गई। डीपीआरओ पारूल सिसोदिया ने बताया कि सभी आपत्तियों का निस्तारण पूरा कर दिया गया है। अब वार्डों के अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed