{"_id":"6a399c404d3f99c3a20539c5","slug":"dismissed-constable-assaulted-near-chaupala-police-outpost-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-166536-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: चौपला चौकी के निकट बर्खास्त सिपाही के साथ मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: चौपला चौकी के निकट बर्खास्त सिपाही के साथ मारपीट
Tue, 23 Jun 2026 02:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Tue, 23 Jun 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
गजरौला। कार से गाजियाबाद से पीछा कर रहे युवकों ने मछली मंडी से बुलाए अपनेे साथियों की मदद से बर्खास्त सिपाही के साथ रॉड और टायर खोलने वाले औजारों से मारपीट की। उसके शरीर पर पिटाई के निशान बन गए। सिपाही काफी देर तक बचाने के लिए चिल्लाता रहा। आस पास के दुकानदारों ने उसे किसी तरह बचाया। पुलिस पहुंचने पर आरोपी कार छोड़ कर भाग गए। पुलिस को घटना की तहरीर दी गई हैै।
अखिलेश कुमार उत्तर प्रदेश पुलिस का बर्खास्त सिपाही है। वह गजरौला आने के लिए रविवार रात गाजियाबाद के लाल कुआं से ईको में सवार हुए। मगर जिस ईको में सवार हो रहे थे उसके चालक को शराबी बताते हुए एक अन्य चालक ने अखिलेश को बैठने से मना किया। वह उससे उतर गए तो साथ में कई अन्य यात्री भी उतर गए। उसके चालक ने ऐतराज जताया। जिस पर उसकी बर्खास्त सिपाही से कुछ कहासुनी हो गई। बताया जा रहा है कि उसने चालक को थप्पड़ मार दिया और दूसरी ईको में सवार होकर गजरौला के लिए चल दिए। जिस चालक को उन्होंने थप्पड़ मारा था, वह अपने साथ कई युवकों को लेकर उस ईको के पीछे लग गया, जिसमें बर्खास्त सिपाही और अन्य यात्री सवार थे। उन्होंने नगर के मछली मंडी मोहल्ला निवासी अपने साथियों को भी फोन कर दिया। खबर मिलते ही मछली मंडी मोहल्ले के करीब 8-10 युवक हाथ में रॉड, लाठी डंडे और
टायर खोलने के औजारों से लैस होकर चौपला चौकी के निकट खड़े हो। कुछ देर बाद वह ईको आकर रुकी, जिसमें अखिलेश सवार थे। तभी पीछा कर रहे दबंग युवकों की गाड़ी भी आ गई। अखिलेश के कार से उतरते ही उसे घेर लिया। उसके शोर मचाने पर आस पास के दुकानदार दौड़ पड़े। जिन्होंने अखिलेश को बचाया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने नदीम, फहीम, रिहान, आमिर निवासी मछली मंडी को पकड़ लिया, जबकि उनके कई साथी भाग गए। सीओ अंजलि कटारिया का कहना है कि तहरीर मिल गई है। जांच कर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।