फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Disease spread in animals in Agapur, demonstration for prevention

आगापुर में पशुओं में फैली बीमारी, रोकथाम के लिए प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 02:05 AM IST
विज्ञापन
Disease spread in animals in Agapur, demonstration for prevention
क्षेत्र के गांव आगापुर उर्फ याकूबपुर में पशुओं में बीमारी फैल रही है। जिससे लगातार पशुओं की मौत हो रही है। सूचना देने के बाद भी विभागीय अधिकारी अंजान बने हुए हैं। नाराज ग्रामीणों ने बीडीओ कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए पशुओं में फैल रही बीमारी की रोकथाम की मांग की है।
विज्ञापन

मंगलवार को ग्राम प्रधान यूसुफ अली एडवोकेट के साथ ग्रामीण बीडीओ कार्यालय पहुुुंचे। यहां प्रदर्शन करते हुए कहा कि गांव में करीब एक माह के अंदर में करीब 175 पशुओं की मौत हो चुकी है। अचानक पशु चारा खाना बंद कर देता है, फिर ऐंठन होने लगती है। इसके बाद पशु की मौत हो जाती है। लगातार हो रही पशुओं की मौत से पशुपालकों की मुकिश्लें बढ़ रही हैं। उन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने मांग की है कि गांव में पशु चिकित्सा विभाग की टीम द्वारा कैंप लगाकर बीमार पशुओं का उपचार किया जाए। एवं अन्य पशुओं को टीकाकरण कराया जाए। ताकि उन्हें बीमारी से बचाया जा सके। जिन पशुओं की मौत हो चुकी है। पशु पालक को उसका मुआवजा मिलना चाहिए। प्रदर्शन करने वालों में अभिषेक, रिंकू, अमित, अनवार, इरफान, मेसर जहां आदि मौजूद रहे। पशु चिकित्सक डॉ. नरेंद्र सिंह का कहना है कि गांव में जल्द ही कैंप लाकर बीमार पशुओं का उपचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed