{"_id":"69ea766ab2f81c24ac06cc9e","slug":"disabled-mans-body-found-on-tricycle-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-162158-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: ट्राईसाइकिल पर मिला दिव्यांग का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: ट्राईसाइकिल पर मिला दिव्यांग का शव
विज्ञापन
अमरोहा। नगर कोतवाली क्षेत्र में देर रात विकलांग व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव ट्राईसाइकिल पर मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। देर शाम तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।
यह घटना मोहल्ला मछरट्टा की है। यहां राहगीरों ने ट्राईसाइकिल पर पड़े एक व्यक्ति को अचेत अवस्था में देखा। पास जाकर देखने पर उसके मृत होने की पुष्टि हुई, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस पर मोर्चरी में रखवा दिया है। लोगों ने बताया कि देर रात अचानक इस तरह शव मिलने से क्षेत्र में अफरा-तफरी फैल गई।
पुलिस के अनुसार मामले में हत्या और दुर्घटना दोनों संभावनाओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है, साथ ही इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि घटना के पीछे की सच्चाई सामने आ सके।
विज्ञापन
सीओ अभिषेक यादव ने बताया कि शव की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम में मृतक की मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद