फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   disable camp till 11 feb

दिव्यांगजनों का चिन्हांकन और कृत्रिम उपकरण 11 तक मिलेगा0

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
disable camp till 11 feb
अमरोहा। दिव्यांगजनों के चिह्नांकन और कृत्रिम सहायक उपकरण अब 11 फरवरी तक वितरित होगा। ऐसे में दिव्यांगजन रोजाना सुबह 10 से शाम चार बजे तक चिह्नांकन करा सकते हैं ।इन लोगों को आधार कार्ड लेकर आना होगा। दिव्यांग सर्टिफिकेट बनाया जाएगा। इसके अलावा कृत्रिम सहायक उपकरण मिलेंगे। शनिवार को विकास भवन परिसर में मेडिकल परीक्षण के लिए दिव्यांगजन आए। सुनील तेवतिया ने चिह्नांकन किया। इसके बाद 12 को कृत्रिम पैर और आठ दिव्यांगजनों को कृत्रिम हाथ मिला। सीडीओ चंद्रशेखर शुक्ल ने बताया कि हाथ की कोहनी, कंधा से हाथ कटने पर कृत्रिम हाथ, पैर के घुटने या जांघ से पैर कटने पर कृत्रिम पैर, पैरों में पोलियो होने पर कैलीपर, हाथ की कोहनी के आसपास हड्डी फैक्चर होने पर बेल्ट, कमर और कूल्हा के आसपास हड्डी फैक्चर होने पर बेल्ट दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि दिव्यांगजनों का चिह्नांकन और कृत्रिम सहायक उपकरण अब सात से 11 फरवरी तक शिविर लगेगा। इसके अलावा मानसिक रूप से कमजोर लोगों को भी किट दिए जाएंगे। इसकी जानकारी बाद में दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed