{"_id":"58dabc6e4f1c1bd83763e9ee","slug":"diler-became-angry-at-azam-and-akhilesh-foto","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका में अखिलेश-आजम की फोटो देख भड़कीं दिलेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका में अखिलेश-आजम की फोटो देख भड़कीं दिलेर
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Wed, 29 Mar 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
पालिका कार्यालय में तोड़ी गई पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व सांसद डिंपल यादव की फोटो युक्त दीवार घड़ी। अमर उजाला
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग की सदस्य मंजू दिलेर का पारा उस समय चढ़ गया, जब उन्होंने नगर पालिका चेयरमैन के दफ्तर में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहम्मद आजम खां की तस्वीर देखी। जिन्हें हटाने की बात क्या कही कि समर्थक बेकाबू हो गए।
उन्होंने पूर्व सीएम व उनकी पत्नी डिंपल की तस्वीर वाली घड़ी को तोड़कर फेंक दिया। अन्य तस्वीरों को वहां से हटाकर इधर-उधर डाल दिया। इसके बाद मंजू चेयरमैन की कुर्सी पर विराजमान हुईं और लोगों की समस्याओं को सुना। पालिका कर्मियों को खूब हड़काया। निदान नहीं होने पर कार्रवाई के लिए चेताया।
मंगलवार को पालिका परिसर में राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग की सदस्य का सफाई कर्मियों ने स्वागत का कार्यक्रम रखा था। जब वह पालिका पहुंचीं, तो जबरदस्त स्वागत हुआ, जिससे वह गदगद हो गईं।
विज्ञापन
सूचना के बाद भी पालिकाध्यक्ष अफसर परवेज व अधिशासी अधिकारी मनोज रस्तोगी यहां उपस्थित नहीं मिले, जिस पर उन्होंने कहा कि दोनों पर कार्रवाई की जाएगी। यह कार्यक्रम किसी समुदाय का नहीं है, बल्कि सभी सफाई कर्मियों का है। फिर वह चेयरमैन के कार्यालय में पहुंची।
कार्यालय में पूर्व सीएम व पूर्व कैबिनेट मंत्री की तस्वीर लगी थी, जिसे देखते ही उनका पारा चढ़ गया। पालिका कर्मियों से दोनों की तस्वीरें अभी तक लगाने का कारण पूछा, मगर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। इसके बाद उनके समर्थकों ने पूर्व सीएम व उनकी पत्नी की तस्वीर वाली घड़ी तोड़कर फेंक दी।
ये नजारा देखकर पालिका कर्मी भी दंग रह गए। उनके जाने के पश्चात जब चेयरमैन को इसकी जानकारी हुई, तो वह आफिस आए। घटना पर अफसोस जताया। हालांकि मंजू दिलेर ने इन सभी बातों से इंकार किया है। उनका कहना है कि कुर्सी पर तो कर्मचारियों ने बैठाया था।
इससे पहले सफाई कर्मचारियों ने दिलेर का स्वागत किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष ऋषिपाल नागर, राकेश कुमार वर्मा, चंचल वर्मा, अतुल कुमार जैन, राम सिंह सैनी, दलीप सिंह, गुलशन सिंह, पुरुषोत्तम करोतिया मौजूद रहे।
दर्जा राज्यमंत्री को प्रॉटोकॉल की जानकारी नहीं है। प्रोटोकॉल के हिसाब से वह मेरी कुर्सी पर नहीं बैठ सकती हैं। कार्यालय में घड़ी तोड़ी गई है। तस्वीरों को इधर-उधर किया है। ईओ पालिका में नहीं थे। पूरी व्यवस्था कर अधीक्षक के हवाले थी। उनसे बातचीत कर पूरा घटनाक्रम जाना जाएगा। इसके बाद ही मामले में शिकायत दर्ज कराई जाएगी। यह तो सरासर सत्ता का दुरुपयोग वाली बात है।- अफसर परवेज, चेयरमैन, नगर पालिका परिषद