फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   DIG inspected the arrangements for the Tigri fair and gave instructions to expedite them.

Amroha News: डीआईजी ने परखी तिगरी मेले की व्यवस्था, दिए तेजी लाने के निर्देश

Fri, 24 Oct 2025 02:16 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 24 Oct 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
DIG inspected the arrangements for the Tigri fair and gave instructions to expedite them.
तिगरी मेले का निरीक्षण करते डीआईजी एवं डीएम स्रोत-सूचना विभाग - फोटो : अमर उजाला
गजरौला। त्योहारी सीजन बीतने के साथ ही तिगरी मेले की तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है। मेले की बुनियादी व्यवस्थाओं को तेजी के साथ पूरा किया जा रहा है। वहीं, बृहस्पतिवार को डीआईजी ने भी तिगरी पहुंचकर मेले की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने शेष रह गए कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


मेले की तैयारियों को परखने के लिए डीआईजी मुनिराज जी बृहस्पतिवार को डीएम निधि गुप्ता वत्स व एसपी अमित कुमार आनंद के साथ तिगरी पहुंचे। तैयारियाें का जायजा लेते हुए डीआईजी ने कहा कि इस बार भारी संख्या में श्रृद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसलिए फोर्स की संख्या भी बढ़ाई गई है। उन्होंने कहा कि मेला स्थल पर स्टंटबाजी या खुराफाती कार्य करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पूरे मेला परिसर की ड्रोन व सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन


यातायात और पार्किंग के लिए इस तरह कार्ययोजना बनाएं कि आमजन को कोई परेशानी न उठानी पड़े। उन्होंने समय रहते सभी व्यवस्थाओं को पूरा करने के निर्देश दिए। डीएम निधि गुप्ता वत्स ने बताया कि गंगा के जलस्तर पर नजर रखी जा रही है। श्रद्धालुओं को सुरक्षित घाट उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने सड़कों के कार्यों का निरीक्षण करते हुए तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए। बताया कि मेला पुलिस कोतवाली बनकर लगभग तैयार हो चुकी है। सभी सेक्टर में पेयजल आपूर्ति और प्रकाश की व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीपदान व रंगोली स्थल चिह्नित

उन्होंने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम, दीपदान स्थल और रंगोली स्थल भी चिन्हित कर लिए गए हैं। एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि मेले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। पुलिस के साथ-साथ पीएसी भी तैनात रहेगी। सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। ड्रोन कैमरों के माध्यम से भी नजर रखी जाएगी। यातायात व्यवस्था को सुचारू रखा जाएगा ताकि श्रद्धालुओं और आमजन को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। इस अवसर पर सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्रा, मेला नोडल अधिकारी व एडीएम वित्त व राजस्व गरिमा सिंह, एएसपी अखिलेश भदौरिया, एडीएम न्यायिक धीरेंद्र प्रताप, मेला मजिस्ट्रेट व एसडीएम मंडी धनौरा विभा श्रीवास्तव समेत पीडब्ल्यूडी व जल निगम समेत सभी संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed