{"_id":"66b925fc9afcb79fb50af9e4","slug":"difficulties-faced-by-the-villagers-of-khadar-due-to-rising-water-level-of-ganga-gajraula-news-c-284-1-smbd1015-123728-2024-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: गंगा का जलस्तर बढ़ने से खादर के ग्रामीणों की दुश्वारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: गंगा का जलस्तर बढ़ने से खादर के ग्रामीणों की दुश्वारियां
विज्ञापन
गजरौला। लगातार गंगा जलस्तर बढ़ रहा है। बिजनौर बैराज से 52814 क्यूसेक पानी छोड़े जाने बाद रविवार को जल स्तर 10 सेंटीमीटर बढ़ कर 200.20 मीटर हो गया। उफान पर चल रही गंगा से ओसीता जगदेवपुर व टापू में बसे गांवों के ग्रामीणों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। वह जलमग्न हुए खेतों से चारा लाने को मजबूर हैं।
खादर में बसे ओसीता जगदेवपुर से खेतों की ओर जा रहे मुख्य मार्ग में इतना पानी भर गया है कि खेतों से चारा लाते समय बुग्गी पानी में डूब जाती है। टापू में बसे दारानगर, भुड्डी वाली, जाटोवाली, मंदिरवाली आदि गांवाें के ग्रामीणों के खेतों में भी पानी भर गया है। जिससे खेतों में खड़ी हरे चारे, मक्का, सब्जी, गन्ना आदि फसलों पर नष्ट हो जाने का खतरा मंडराने लगा है। ग्रामीणों का कहना है कि तीन-चार दिन पानी भरा रहा तो फसल गल सकती हैं। बाढ़ खंड के जेई सुभाष चंद्र गहलौत का कहना है कि बिजनौर बैराज से पानी छोड़ा जाने के कारण तिगरी में गंगा का जलस्तर 10 सेंटीमीटर बढ़ गया है।
-- --