फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Dharam Kante's watchman dies in suspicious circumstances

धर्म कांटे के चौकीदार की संदिग्ध हालात में मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 20 Aug 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Dharam Kante's watchman dies in suspicious circumstances
धर्म कांटा के चौकीदार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव चारपाई पर पड़ा मिला। शरीर पर चोटों के निशान नहीं थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। परिजनों ने धर्म कांटा मालिक के देर से पहुंचने पर नाराजगी जताई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देर रात तक मामले में तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

ये घटना देहात थानाक्षेत्र के कांठ रोड स्थित श्री राम धर्मकांटा की है। यहां पर कांठ थानाक्षेत्र के सुंदरपुर चाऊपुर निवासी छिद्धा सिंह चौकीदार थे। उनके परिवार में पत्नी गीता के अलावा दो बेटे और एक बेटी हैं। उनकी बेटी की 2 दिसंबर को बारात आनी है। परिवार में सब कुछ खुशी-खुशी चल रहा था। बृहस्पतिवार की रात छिद्धा सिंह ड्यूटी करने धर्म कांटे पर आए थे लेकिन किसी समय उनकी परिस्थितियों में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह उनका शव धर्म कांटे परिसर में ही चारपाई पर पड़ा मिला। उनके आधे शरीर पर चादर ढकी हुई थी, जबकि किसी भी तरह के चोट या अन्य कोई निशान नहीं थे। उनका शरीर नीला पड़ गया था। सूचना मिलते ही देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंच गए। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने भी मौका मुआयना किया। मृतक के बेटे आशीष ने भी किसी भी तरह की रंजिश से इन्कार किया है। जबकि घटना की जानकारी मिलने से दो घंटे बाद पहुंचे धर्म कांटा मालिक पर नाराजगी जताई। सीओ सिटी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रथम दृष्टया नेचुरल डेथ लग रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, रिपोर्ट में जो भी आएगा उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed